स्मार्टफोन के कैमरा ऐप से आप कर सकेंगे YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग

YouTube जल्द स्मार्टफोन यूज़र के लिए नया Live Streams फीचर लेकर आ रही है। यह फीचर स्मार्टफोन के कैमरे की जुगलबंदी में काम करेगा।

स्मार्टफोन के कैमरा ऐप से आप कर सकेंगे YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग
ख़ास बातें
  • यूट्यूब स्मार्टफोन यूज़र के लिए नया लाइव स्ट्रीमिंग फीचर ला रही
  • यह स्मार्टफोन के कैमरे की जुगलबंदी में काम करेगा
  • आने वाले कुछ महीनों में यूट्यूब, डेडिकेटेड लाइव स्ट्रीम फीचर इन फोन में
विज्ञापन

YouTube जल्द स्मार्टफोन यूज़र के लिए नया Live Streams फीचर लेकर आ रही है। यह फीचर स्मार्टफोन के कैमरे की जुगलबंदी में काम करेगा। आने वाले कुछ महीनों में YouTube, डेडिकेटेड लाइव स्ट्रीम फीचर असूस, एलजी, मोटोरोला, नोकिया और सैमसंग के चुनिंदा हैंडसेट में दे देगी। बाद में सालभर के भीतर यह फीचर अन्य स्मार्टफोन में भी दस्तक दे देगा। फिलहाल एंड्रॉयड ऐप के सहारे यूट्यूब मोबाइल लाइव डीप लिंक उपलब्ध है, जो थर्ड पार्टी डिवेलपर के ज़रिए लाइव स्ट्रीम फीचर की सुविधा देता है। नई घोषणा यूट्यूब के क्रिएटर और व्यूअर के लाए गए नए फीचरों के ठीक बाद की गई है।

फीचर आ जाने के बाद डायरेक्ट कैमरे की मदद से YouTube पर वीडियो बनाकर पोस्ट करने वालों के लिए लाइव स्ट्रीम बेहद आसान हो जाएगी। इस फीचर के आ जाने के बाद फेसबुक लाइव और ट्विटर के पेरीस्कोप को कड़ी टक्कर मिल सकती है। लाइवस्ट्रीम वीडियो के लिए वर्तमान में इन्हें अच्छी-खासी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।बता दें कि सोनी ने भी साल 2014 में लाइव स्ट्रीम फीचर से लैस एक्सपीरिया ज़ेड3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसी तरह सैमसंग ने भी ब्रॉडकास्ट फीचर को साल 2015 में गैलेक्सी नोट 5 में दिया था।

इसी के साथ ही YouTube भी लाइव स्ट्रीमिंग के अनुभव को विस्तार देने के लिए लाइव डीप लिंक का दायरा बढ़ा रही है। इसकी मदद से एंड्रॉयड ऐप की मदद से ही यूट्यूब लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। सिर्फ एक टैप के साथ इसके ज़रिए लाइव स्ट्रीमिंग संभव है। इसका अनुभव एंड्रॉयड मार्शमैलो व उससे ऊपर के वर्ज़न में लिया जा सकता है।

youtube
यूट्यूब - स्क्रीनशॉट

मोबाइल यूज़र के साथ-साथ YouTube डेस्कटॉप यूज़र के लिए भी लाइव स्ट्रीमिंग सहज बनाने की ओर बढ़ रही है। यूट्यूब ने इन यूज़र के लिए youtube.com/webcam वेबपेज भी बनाया है, जहां स्ट्रीमिंग एक क्लिक से शुरू हो जाएगी। साथ ही दायीं ओर गो लाइव बटन भी दी गई है, जहां से बिना हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर जोड़े इसका फायदा उठाया जा सकता है। ज्ञात हो, लाइव स्ट्रीम फीचर को आगे ले जाने के लिए यूट्यूब ने पिछले महीने ऑटोमैटिक कैप्शन, लाइव चैट रिप्ले और लोकेशन टैग के फीचर जोड़े थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Apps, Google, Internet, Live Stream, YouTube, YouTube Live
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »