Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च किया है। यह 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 2,000mL/h ह्यूमिडिफिकेशन क्षमता, 8 लीटर वाटर टैंक, 6-लेयर कंपोजिट फिल्टर, 422m³/h PM CADR और 247m³/h Formaldehyde CADR मिलता है। Xiaomi का दावा है कि यह एक सामान्य बेडरूम की उमस को सिर्फ 7 मिनट में बढ़ा सकता है। डिवाइस में LCD डोम डिस्प्ले, Mijia App और XiaoAI Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 1,699 युआन (करीब 24,200 रुपये) रखी गई है।