• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • आप आराम करें, सफाई Xiaomi का रोबोट वैक्यूम क्लीनर करेगा! इस कीमत में हुआ लॉन्च

आप आराम करें, सफाई Xiaomi का रोबोट वैक्यूम क्लीनर करेगा! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi Mijia H40 Robot Vacuum Mop में एक रियल-टाइम एंटी-टेंगल मेन ब्रश शामिल है, जो डिवाइस में उलझने की समस्या को रोकने के लिए बालों को खींचते समय काटने का काम करता है।

आप आराम करें, सफाई Xiaomi का रोबोट वैक्यूम क्लीनर करेगा! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia H40 Robot Vacuum Mop 30 अगस्त से चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia H40 Robot Vacuum Mop की चीन में कीमत 2,499 युआन है
  • Xiaomi Mijia H40 Robot Vacuum Mop में 6000Pa सक्शन फैन मिलता है
  • रोबोट चार क्लीनिंग मोड को सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Mijia H40 रोबोट वैक्यूम मॉप (Robot Vacuum Mop) को लॉन्च किया है, जो कंपनी के दावे अनुसार, एक अत्याधुनिक क्लीनिंग सॉल्यूशन है। इसमें 6000Pa सक्शन पावर के साथ एंटी-टेंगल मेन ब्रश मिलता है, जो मानव के बालों के साथ-साथ पालतू जानवरों के बालों को आसानी से साफ करने का दावा करता है। यह डिवाइस कालीनों को सूखा रखने के लिए एक स्पेशल क्लीनिंग मोड के साथ आता है । इसका 4-लीटर पानी का टैंक 500m² तक सफाई कर सकता है और सेल्फ-क्लीनिंग मॉप सिस्टम ताजगी सुनिश्चित करता है। एडवांस सेंसिंग, 360° लेजर स्कैनिंग और Xiaomi के HyperOS कनेक्ट से लैस Mijia H40 मॉप Mijia ऐप या Xiao AI स्मार्ट स्पीकर के जरिए भी कंट्रोल हो सकता है।

Xiaomi ने Mijia H40 Robot Vacuum Mop को चीन में 2,499 युआन (करीब 29,500 रुपये) में लॉन्च किया है और यह कंपनी के दावे अनुसार, 30 अगस्त से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Mijia H40 Robot Vacuum Mop में 6000Pa सक्शन फैन मिलता है, जिसकी बदौलत डिवाइस फर्श की दरारों और लंबे रेशे वाले कालीनों को भी अच्छे से क्लीन करने का दावा करता है। इसमें डस्ट स्टोरेज के लिए 700ml डस्ट बिन और इंटरचेंजेबल डस्ट बैग भी मिलता है। रोबोट चार क्लीनिंग मोड को सपोर्ट करता है, जिसमें स्वीपिंग, मॉपिंग और दोनों के कॉम्बिनेशन शामिल हैं।

वैक्यूम में एक रियल-टाइम एंटी-टेंगल मेन ब्रश शामिल है, जो डिवाइस में उलझने की समस्या को रोकने के लिए बालों को खींचते समय काटने का काम करता है। इसमें मौजूद ऑप्टिमाइज्ड साइड एक्सल मेंटेनेंस की परेशानियों को कम करता है। इसका इंटेलिजेंट मॉप कालीनों को गंदा होने से बचाने के लिए अपने आप उठ सकता है और इसमें 4-लीटर पानी का टैंक के साथ एक सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम भी मिलता है, प्रति फुल टैंक 500m² तक मॉप करने में सक्षम है।

यह मिलीमीटर-लेवल तक बाधा को पहचान सकता है और उससे बच सकता है। इसमें 360 डिग्री लेजर स्कैनिंग जैसी एडवांस सेंसिंग और नेविगेशन टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। Mijia H40 Xiaomi के HyperOS कनेक्ट को सपोर्ट करता है और इसे Mijia ऐप या Xiao AI स्मार्ट स्पीकर के जरिए रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक भी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »