Wipro के फ्रेशर्स की सैलरी आधी करने के फैसले पर बढ़ रही नाराजगी

Wipro dispute: IT सेक्टर की एंप्लॉयीज यूनियन NITES ने विप्रो से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 11:11 IST
ख़ास बातें
  • इससे टेक कंपनियों के लिए डिमांड की स्थिति का बड़ा संकेत मिल रहा है
  • NITES की मांग है कि कंपनी का मैनेजमेंट इस फैसले पर दोबारा विचार करे
  • विप्रो ने इसे बिजनेस की जरूरत वाला फैसला बताया है

IT सेक्टर की एंप्लॉयीज यूनियन NITES ने कंपनी के इस फैसले को अनैतिक बताया है

सॉफ्टवेयर कंपनी Wipro में ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे फ्रेशर्स की सैलरी को लगभग आधा घटाने के कंपनी के फैसले को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। IT सेक्टर की एंप्लॉयीज यूनियन NITES ने विप्रो से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है। विप्रो के इस कदम से इकोनॉमिक चुनौतियों और टेक कंपनियों के लिए डिमांड की स्थिति का बड़ा संकेत मिल रहा है। 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक विप्रो ने फ्रेशर्स को 6.5 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज का ऑफर दिया था। कंपनी ने ज्वाइनिंग से पहले फ्रेशर्स से पूछा है कि क्या वे 3.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का ऑफर स्वीकार करेंगे। NITES ने कंपनी के इस फैसले की निंदा करते हुए इसे 'अन्यायपूर्ण' और 'निष्पक्षता और पारदर्शिता के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है।' NITES की मांग है कि कंपनी का मैनेजमेंट इस फैसले पर दोबारा विचार करे और दोनों पक्षों के फायदे वाले किसी समाधान तक पहुंचने के लिए यूनियन के साथ बातचीत में शामिल हो। 
Advertisement

हाल ही में विप्रो ने Velocity ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरा करने वाले कैंडिडेट्स को बताया था, "हमारी इंडस्ट्री में अन्यों की तरह हम ग्लोबल इकोनॉमी और कस्टमर्स की जरूरतों का आकलन करते रहते हैं जिसका असर हमारी हायरिंग की योजना पर पड़ता है। आपके लिए ज्वाइनिंग के अवसरों को खोजने की हमारी कोशिश के साथ हम आपकी प्रतिबद्धता और संयम की प्रशंसा करते हैं।" इसके साथ ही कंपनी ने कहा था, "हमारे पास रिक्रूटमेंट के लिए 3.5 लाख रुपये प्रति वर्ष के कंपनसेशन के साथ  प्रोजेक्ट इंजीनियर की पोजिशंस उपलब्ध हैं। हम Velocity ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरा करने वाले बैच को इन पोजिशंस का ऑफर देना चाहेंगे।" 

इस बारे में संपर्क किए जाने पर, विप्रो ने ईमेल से दिए उत्तर में बताया, "मैक्रो एनवायरमेंट में बदलाव के नतीजे में हमारी बिजनेस की जरूरतों के अनुसार, हमें अपनी रिक्रूटमेंट की योजनाओं में एडजस्टमेंट करना पड़ा है। यह ऑफर कैंडिडेट्स को उनका करियर शुरू करने, अपनी एक्सपर्टाइज मजबूत करने और नए स्किल्स को सीखने का एक तुरंत अवसर दे रहा है।" कंपनी के इस फैसले की NITES ने कड़ी निंदा करते हुए ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के पैकेज को 6.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से घटाकर 3.5 लाख रुपये प्रति वर्ष करने को 'अनैतिक' करार दिया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.