पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल बिक्री जनवरी में 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी

जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल बिक्री बढ़कर 2,98,093 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की इसी महीने में यह आंकड़ा 2,54,287 यूनिट्स का था

पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल बिक्री जनवरी में 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी

जनवरी में यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री सबसे अधिक लगभग 28 प्रतिशत बढ़ी है

ख़ास बातें
  • चीन में फैक्टरियां दोबारा खुलने से सप्लाई में बढ़ोतरी होगी
  • पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स घटकर 3,346 यूनिट की रही
  • टू-व्हीलर की बिक्री में बढ़ोतरी अन्य सेगमेंट की तुलना में कम रही है
विज्ञापन
देश में पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल बिक्री जनवरी में लगभग 17.2 प्रतिशत बढ़ी है। यूटिलिटी व्हीकल्स की मजबूत डिमांड और कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार होने से बिक्री में तेजी आई है। जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल बिक्री बढ़कर 2,98,093 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की इसी महीने में यह आंकड़ा 2,54,287 यूनिट्स का था। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने इससे पहले बताया था कि जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़ी है। SIAM का कहना था कि चीन में फैक्टरियां दोबारा खुलने से सप्लाई को बढ़ाया जा सकेगा। जनवरी में यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री सबसे अधिक लगभग 28 प्रतिशत बढ़ी है। इसने पैसेंजर कारों की बिक्री में बढ़ोतरी को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, जनवरी में टू-व्हीलर की सेल्स में केवल 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह अक्टूबर-दिसंबर के दौरान 6.3 प्रतिशत बढ़ी थी। SIAM ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टू-व्हीलर की बिक्री में बढ़ोतरी अन्य सेगमेंट की तुलना में कम रही है। 

जनवरी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स में बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया था। पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 10.51 प्रतिशत घटकर 3,346 यूनिट्स की रही। इस सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी Tata Motor की इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 17 प्रतिशत गिरकर 2,426 यूनिट्स की थी। कंपनी ने दिसंबर में 2,926 यूनिट्स बेची थी।। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, MG Motor की बिक्री 12.50 प्रतिशत से अधिकर घटकर 425 यूनिट्स की रही। हालांकि, जनवरी में कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों की EV सेल्स में बढ़ोतरी भी हुई है। इनमें चाइनीज कंपनी BYD शामिल है। इसकी सेल्स 164 प्रतिशत बढ़कर 132 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस कंपनी ने दिसंबर में 50 व्हीकल्स बेचे थे। लग्जरी कार मेकर BMW की बढ़कर 123 यूनिट्स हो गई। 

Hyundai Motor की इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स जनवरी में मामूली बढ़कर 111 यूनिट्स की रही। कंपनी ने दिसंबर में 91 यूनिट्स बेची थी। जनवरी में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 20 प्रतिशत से अधिक घटकर 131 यूनिट की थी। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में भी जनवरी में तीन प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। इस कैटेगरी में जनवरी में 64,363 यूनिट्स की सेल्स हुई। यह दिसंबर में 64,348 यूनिट्स की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Growth, EV, Hyundai, Market, Tata Motors, Factory, Supply, China, Sales, customer, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »