Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी

Samsung Galaxy Tab A11+ को Amazon सेल अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है।

Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी

Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले है।
  • टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek MT8775 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन, टैबलेट, वाशिंग मशीन, और घरेलू अप्लायंसेज समेत प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज पर धांसू ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में अगर आप एक टैबलेट खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए एक धमाकेदार डील लेकर आए हैं। सेल के दौरान Samsung का पॉपुलर टैबलेट Samsung Galaxy Tab A11+ धांसू डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस टैबलेट में 6GB रैम मिलती है। यह 7000mAh से बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है। टैबलेट में Dolby Atmos साउंड सपोर्ट भी है। इसके साथ ही इसमें AI फीचर्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं Samsung Galaxy Tab A11+ बेस्ट प्राइस डील के बारे में विस्तार से। 

Samsung Galaxy Tab A11+ Amazon Sale Offer

Samsung Galaxy Tab A11+ को Amazon सेल में अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। टैबलेट को कंपनी ने 2025 में लॉन्च किया था। इसका एमआरपी ₹27,999 है लेकिन इस पर वर्तमान में 23% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। टैबलेट को Amazon ने ₹21,499 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती। अगर आप बैंक ऑफर लगा देते हैं तो इसे ₹4000 रुपये तक ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। यानी टैबलेट की प्रभावी कीमत 17,499 रुपये रह जाती है। जिसका मतलब है कि 28 हजार रुपये एमआरपी वाला टैबलेट 18 हजार से भी सस्ते में ले जा सकते हैं। 

Samsung Galaxy Tab A11+ Features, Specifications

Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह  90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek MT8775 चिपसेट दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Tab A11+ में 7,040 mAh की बैटरी है जो 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

टैबलेट में एक DeX मोड दिया गया है जिससे इसे एक कम्पैटिबल मोटर और कीबोर्ड और माउस के साथ कनेक्ट कर PC में बदला जा सकता है। कंपनी इसके साथ 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। टैबलेट में कई तरह के कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल जाते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »