₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन

₹2000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर कोई भी डायरेक्ट या इनडायरेक्ट चार्ज नहीं लगा सकते।

₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन

₹2000 तक के UPI ट्रांज़ैक्शन पर किसी तरह का चार्ज न लगाए जाने का नियम सरकार ने तय कर दिया है।

ख़ास बातें
  • ₹2000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर किसी तरह का चार्ज नहीं
  • RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट्स को भी इसी के दायरे में रखा गया
  • पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में संशोधन से बदले नियम
विज्ञापन

UPI से पेमेंट करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 2000 रुपये तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर फीस लगेगी या नहीं? बीते दिन वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर साफ कर दिया गया है कि ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन निशुल्क रहेंगे। यानी ₹2000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर कोई भी डायरेक्ट या इनडायरेक्ट चार्ज नहीं लगा सकते। लेकिन उसके बाद क्या? आइए जानते हैं नए नियम के क्या हैं मायने। 

₹2000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर किसी तरह का चार्ज न लगाए जाने का नियम सरकार ने तय कर दिया है। अब आप बेफिक्र होकर यूपीआई से 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। दरअसल, पिछले महीने संसद ने कराधान एवं अन्य नियम (संशोधन) विधेयक 2026 पास किया था। इसमें पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में बदलाव किया गया और सरकार को यूपीआई पेमेंट्स को शुल्क के दायरे में लाने का अधिकार मिल गया। तभी से अटकलें थीं कि डिजिटल पेमेंट्स फ्री रहेंगी या चार्ज देना होगा। अब 2000 रुपये तक की डिजिटल यूपीआई और RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट्स को निशुल्क रखने का नियम तय हो गया है। 

₹2,000 से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट्स का क्या?
₹2,000 से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट के लिए सरकार ने अभी किसी तरह की फीस लगाने की बात नहीं कही है। लेकिन ₹2,000 की पेमेंट तय करने से इतना रास्ता जरूर साफ हो गया है कि इससे ऊपर के पेमेंट्स पर सरकार चाहे तो शुल्क लगा सकती है। पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में आया संशोधन इसी बात का अधिकार सरकार को देता है कि वह तय कर सकती है कि किन डिजिटल पेमेंट्स पर शुल्क लगाया जाए। बहरहाल, 2000 रुपये से ऊपर के यूपीआई पेमेंट्स पर भी कोई शुल्क नहीं है। 

सरकार ने पहले संकेत दिया था कि भविष्य में मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) केवल एक निश्चित सीमा से ज्यादा वाले मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर ही लागू होगा। ग्राहकों के लिए मुफ्त UPI पेमेंट की अधिकतम सीमा के तौर पर ₹2,000 की कोई नई घोषणा नहीं की गई है। अभी ऐसा कोई शुल्क घोषित नहीं किया गया है जो सिर्फ इसलिए लागू हो जाए कि UPI पेमेंट ₹2,000 से ज्यादा का किया जा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  8. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  9. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  10. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »