Upi Payments In India

Upi Payments In India - ख़बरें

  • जीरो नेटवर्क में भी होगी UPI पेमेंट्स, कीपैड फोन में भी काम करेगा तरीका, यहां देखें फुल गाइड
    UPI Offline Payments उन स्थितियों के लिए बनाया गया फीचर है, जहां मोबाइल डेटा या नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। यह सिस्टम USSD कोड *99# के जरिए चलता है और यूजर्स बिना इंटरनेट, बिना ऐप और यहां तक कि कीपैड फोन से भी सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। इसमें वही UPI PIN इस्तेमाल होता है जो ऑनलाइन UPI में चलता है, इसलिए सुरक्षा के स्तर में कोई बदलाव नहीं आता। NPCI ने सुरक्षा को देखते हुए प्रति ट्रांजेक्शन 5,000 रुपये और रोजाना 5,000 रुपये की लिमिट तय की है। यह फीचर मेट्रो, हाईवे, बेसमेंट, गांव या किसी भी लो-नेटवर्क एरिया में तुरंत काम आता है और लगभग सभी बैंक इसे सपोर्ट करते हैं।
  • UPI में अब नहीं भरना होगा PIN, बायोमीट्रिक से चुटकी में होगी पेमेंट, ऐसे करें इस्तेमाल
    भारत में UPI में अब बायोमीट्रिक के जरिए पेमेंट की जा सकेगी जिसमें यूजर को फिंगरप्रिंट और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पेमेंट करने का विकल्प मिलता है। यानी अब आपको PIN याद रखने और मैन्युअली भरने की जरूरत नहीं रहेगी। चूंकि पिन भूला भी जा सकता है, या किसी और के द्वारा चुराया भी जा सकता है। इसलिए बायोमीट्रिक अब यूपीआई को पहले से ज्यादा सेफ बनाएगा।
  • भारत के UPI ने चीन-अमेरिका को छोड़ा पीछे, Online पेमेंट का बनाया नया रिकॉर्ड!
    भारत का UPI पेमेंट सिस्‍टम दुनिया में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्‍यम बन गया है। इसने अमेरिका, चीन और ब्राजील के पेमेंट सिस्‍टमों को पीछे छोड़ दिया है। अगस्त महीने में रिकॉर्ड 14.96 अरब यूपीआई लेनदेन हुए। हर सेकंड 3,729.1 लेनदेन प्रोसेस हुए। इसने चीन के Alipay, अमेरिका के PayPal और ब्राजील के पीआईएक्स को पीछे छोड़ दिया है। UPI से हर महीने 60 लाख नए यूजर्स जुड़ रहे हैं। देश में 40 फीसदी से ज्‍यादा पेमेंट डिजिटली किए जा रहे हैं।
  • WhatsApp से मिलेगा कर्ज़, एक रिपोर्ट का दावा
    कहा जाता है कि यह फीचर अभी तक भारत में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से अधिक यूज़र्स तक पहुंच गया है। WhatsApp Payments सर्विस मोबाइल लेनदेन को सक्षम करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »