Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम

Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये से 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम

Tata Punch EV Smart, Adventure और Empowered ट्रिम में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Smart और Smart+ वेरिएंट अब 10,000 रुपये महंगे हो गए
  • 40kWh वाले सभी वेरिएंट्स की कीमत अब एक समान रूप से 20,000 रुपये तक बढ़ी
  • Tata Punch EV में परमानेंट मेग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है
विज्ञापन

Tata Punch EV को टाटा मोटर्स ने महंगी कर दिया है। यह कंपनी का सबसे पॉपुलर मॉडल रहा है जो इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) के साथ आता है। इस इलेक्ट्रिक कार ने मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टाटा के दबदबे को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। Tata Punch EV की बदौलत कंपनी अगस्त 2026 में 13,158 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेच पाई थी। कंपनी ने इस दौरान करीबन 43% मार्केट शेयर हासिल किया था। टाटा मोटर्स ने पंच लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे कुछ खास वेरिएंट्स की कीमत 20,000 रुपये तक बढ़ गई है। Tata Punch EV में परमानेंट मेग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है, जो कि 90kW की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये से 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। NDTV के अनुसार, बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब एंट्री-लेवल टाटा पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये हो गई है। जबकि टॉप-वर्जन की कीमत 10.77 लाख रुपये हो गई है। दोनों ही एक्स-शोरूम कीमतें हैं। 

Tata Punch EV Smart, Adventure और Empowered ट्रिम में उपलब्ध है, जिसमें 30kWh और 40kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ छह वेरिएंट्स आते हैं। हाल ही में हुई कीमत में बढ़ोतरी के चलते 30kWh बैटरी वाले Smart और Smart+ वेरिएंट अब 10,000 रुपये महंगे हो गए हैं। Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ S समेत 40kWh वाले सभी वेरिएंट्स की कीमत अब एक समान रूप से 20,000 रुपये बढ़ गई है। Punch EV की नई कीमत अब 9.79 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच आ पहुंची है। 

Tata Punch EV में परमानेंट मेग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है, जो कि 90kW की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर को सपोर्ट देने के लिए 35kWH की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह सिर्फ 56 सेकेंड में फुल चार्ज हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 9.5 सेकेंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। यह ईवी 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »