• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में UPI पेमेंट को लेकर टेंशन बढ़ाने वाला खुलासा! 1 साल में 6 लाख से ज्यादा फ्रॉड, Rs 485 करोड़ की ठगी

भारत में UPI पेमेंट को लेकर टेंशन बढ़ाने वाला खुलासा! 1 साल में 6 लाख से ज्यादा फ्रॉड, Rs 485 करोड़ की ठगी

इस वित्त वर्ष में भारत में यूपीआई फ्रॉड की घटनाएं 85 प्रतिशत बढ़ गई हैं।

भारत में UPI पेमेंट को लेकर टेंशन बढ़ाने वाला खुलासा! 1 साल में 6 लाख से ज्यादा फ्रॉड, Rs 485 करोड़ की ठगी

इंटरनेट और स्मार्टफोन्स की व्यापक रूप से उपलब्धता के बाद भारत में डिजिटल पेमेंट्स का चलन तेजी से बढ़ा है।

ख़ास बातें
  • UPI के जरिए पेमेंट्स करने वाले यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
  • भारतीयों ने UPI पेमेंट्स में हुए फ्रॉड के चलते 485 करोड़ रुपये गंवाए।
  • फ्रॉड की 6 लाख 32 हजार घटनाएं वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट और स्मार्टफोन्स की व्यापक रूप से उपलब्धता के बाद भारत में डिजिटल पेमेंट्स का चलन तेजी से बढ़ा है। UPI के जरिए पेमेंट्स करने वाले यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। लेकिन इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट्स के जरिए धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीयों ने UPI पेमेंट्स में हुए फ्रॉड के चलते 485 करोड़ रुपये गंवाए हैं। वित्त मंत्रालय के आंकड़ें बताते हैं कि यूनिफाइड पेमेंटंस इंटरफेस यानी UPI के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड की 6 लाख 32 हजार घटनाएं वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज की गई हैं। ये आंकड़े सितंबर महीने तक के लिए जारी किए गए हैं। 

वहीं, साल 2022-23 से अबतक देखें तो 27 लाख लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं जिसमें 2145 करोड़ रुपये का चूना यूजर्स को लगाया गया। वहीं अकेले 2023-24 में 13 लाख से ज्यादा लोगों के साथ इस तरह के फ्रॉड की घटनाएं हुईं जिसमें 1087 करोड़ रुपये उन्होंने गंवा दिए। DC की रिपोर्ट के अनुसार UPI से जुड़ी इन फ्रॉड की घटनाओं के बढ़ने के पीछे का कारण यूजर्स की संख्या का बढ़ना, और रियल टाइम पेमेंट्स सिस्टम में कुल ट्रांजैक्शंस की संख्या का बढ़ना है। 

वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवाल को कहा गया कि भारत को इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए फिनटेक इनोवेशन को बढ़ावा देने और विनियामक अनुपालन सुनिश्चित करने के बीच एक बैलेंस बनाना होगा। यानी जितनी इनोवेशन बढ़ रही है उसी के हिसाब से रेगुलेट्री नियमों का पालन भी होना चाहिए। भारत तेजी से बढ़ता हुआ फिनटेक क्षेत्र है जोकि विश्व स्तर पर सबसे बड़ा है। इसलिए सरकार का लक्ष्य भी अलग-अलग क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए इसकी गति को जारी रखना है। 

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस वित्त वर्ष में भारत में यूपीआई फ्रॉड की घटनाएं 85 प्रतिशत बढ़ गई हैं। मंत्रालय की ओर से इस बात पर भी जोर दिया गया है कि वित्तीय साक्षरता न केवल टेक प्रेमी युवा पीढ़ी के लिए जरूरी है, बल्कि यह वृद्ध नागरिकों के लिए भी इतनी ही जरूरी है। डेटा सेंध और फाइनेंशियल फ्रॉड जैसे उभरते खतरों से निपटने के लिए रेगुलेट्री सेफगार्ड सुनिश्चित करना होगा जिसके लिए खास उपायों की आवश्यकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI Payments, UPI frauds, UPI fraud
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »