150 km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette F77 का प्रोडक्शन ट्रायल शुरू

Ultraviolette F77 को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके लिए तीन बैटरी पैक का उपयोग होगा।

150 km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette F77 का प्रोडक्शन ट्रायल शुरू

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक इस साल लॉन्च हो सकती है

ख़ास बातें
  • बाइक 33.5 hp की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है
  • इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा है।
  • मोटरसाइकिल 2.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है
विज्ञापन
Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लेकर बाइकिंग वर्ल्ड में बहुत उत्सात दिखाई दे रहा है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह डिजाइन से लेकर पावरट्रेन तक, स्पोर्ट्स बाइक के दिवानों को खुश रखने का दमखम रखती है। अब, निर्माता ने घोषणा की है कि उन्होंने बैंगलोर के पास अपनी प्रोडक्शन फैसिलिटी में प्रोडक्शन टेस्टिंग शुरू कर दी है। 

Ultraviolette ने अपनी प्रोडक्शन फैसिलिटी में एक इवेंट के दौरान देश भर से अपने प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग भागीदारों और वेंडर्स में से 100 को होस्ट भी किया। इस इवेंट में भाग लेने वाले कुछ सप्लायर्स बॉश, गेब्रियल, ब्रेम्बो, मिंडा और फिएम थे। HT Auto के अनुसार, अल्ट्रावॉयलेट ने इस साल अगस्त में पायलट कम्युनिटी के लिए एक टेस्ट राइड कार्यक्रम भी आयोजित किया था। यह कार्यक्रम भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर TAAL (तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड) एयरफील्ड में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों के कुछ सदस्य मौजूद थे और उन्होंने F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन-रेडी वेरिएंट को टेस्ट भी किया।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब 5 साल से अधिक समय से डेवलप की जा रही है और इस साल लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। Ultraviolette F77 को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके लिए तीन बैटरी पैक का उपयोग होगा। इसकी राइडिंग रेंज 130 km से 150 km के बीच अलग-अलग होगी। स्टैंडर्ड चार्जर से या फास्ट चार्जर का उपयोग करके बैटरी पैक को क्रमश: 1.5 घंटे से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। 

इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 33.5 hp की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा है। मोटरसाइकिल 2.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे और 7.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें मौजूद TFT LCD डिस्प्ले कई जरूरी जानकारियां दिकाएगा। इसके डिस्प्ले का थीम भी बदला जा सकेगा। इलेक्ट्रिक बाइक कई बेस्ट इन क्लास और एडवांस फीचर्स से लैस आ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »