• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Uber पहुंचा कश्मीर, सिर्फ टैक्सी ही नहीं अब शिकारा भी बुक कर पाएंगे, जानें कैसे करें बुक

Uber पहुंचा कश्मीर, सिर्फ टैक्सी ही नहीं अब शिकारा भी बुक कर पाएंगे, जानें कैसे करें बुक

अब Uber के जरिए कश्मीर की फेमस डल झील में शिकारा राइड को भी बुक किया जा सकता है।

Uber पहुंचा कश्मीर, सिर्फ टैक्सी ही नहीं अब शिकारा भी बुक कर पाएंगे, जानें कैसे करें बुक

Photo Credit: Uber India/X

Uber Shikara

ख़ास बातें
  • Uber ने कश्मीर में Uber Shikara नाम की नई सर्विस शुरू की है।
  • Uber Shikara सर्विस के जरिए डल झील पर शिकारा राइड प्री-बुक कर सकते हैं।
  • Uber Shikara से 15 दिन पहले तक राइड को बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
अब Uber के जरिए कश्मीर की फेमस डल झील में शिकारा राइड को भी बुक किया जा सकता है। जी हां देश की जानी-मानी ऐप बेस्ड राइड प्रोवाइडर कंपनी Uber ने Uber Shikara नाम की एक नई सर्विस शुरू की है, जिससे पर्यटक डल झील पर शिकारा की सवारी को पहले से बुक कर पाएंगे। इस सर्विस का मकसद छुट्टियों के मौसम के दौरान बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के ट्रैवल अनुभव को बेहतर बनाना है। इससे यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सभी इनकम सीधे शिकारा चलाने वाले को मिले, जिससे जम्मू और कश्मीर में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले। आइए Uber की इस नई Uber Shikara सर्विस के बारे में जानते हैं।
 


Uber पहुंचा कश्मीर


Uber इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "उबर के जरिए हम हमेशा मोबिलिटी को बेहतर और आसान बनाना चाहते हैं। Uber Shikara, यात्रियों को उनकी शिकारा राइड के लिए एक आसान अनुभव देने के लिए टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन को एक साथ लाने का हमारा प्रयास है। हमें गर्व है कि हम कश्मीर के लुभावने माहौल में पहुंच बढ़ा रहे हैं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं।"


15 दिन पहले बुक कर पाएंगे शिकारा राइड


Uber Shikara के जरिए यूजर्स शिकारा साइड को 15 दिन पहले या 12 घंटे पहले तक बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस सर्विस के लिए पूरी पेमेंट सीधे तौर पर शिकारा चालकों को मिलेगी। इस दौरान ग्राहक राइड को एक घंटे के लिए बुक कर सकते हैं, जिसमें एक साथ 4 यात्रियों तक बैठने की सुविधा होगी। ग्राहकों के लिए इस सर्विस में ज्यादा सहूलियत प्रदान करने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल किया गया है। इच्छुक यात्री ऐप के जरिए अपनी राइड आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के डल झील की सुंदरता का मजा ले सकते हैं।


Uber से शिकारा राइड कैसे करें बुक


-Uber ऐप से शिकारा रााइड बुक करने के लिए सबसे पहले आपको ऐप को अपडेट करना है उसके बाद नई सर्विस के आइकन पर क्लिक करके उसे ओपन करना है।

-अब यूजर्स को शिकारा घाट नंबर 16 का पिकअप प्वाइंट के तौर पर चयन करना है और ड्रॉप प्वाइंट का चयन करने के बाद Uber Shikara पर क्लिक करना है।

-अब समय और तारीख का चयन करना है, जिसमें सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का चयन हो सकता है।
सबसे आखिर में आपको 'बुक' ऑप्शन पर क्लिक करना है और इससे बुकिंग पूरी हो जाएगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
  2. Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
  3. GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
  4. Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
  5. Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  7. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazon Mega Electronic Days Sale: लैपटॉप पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील
  9. Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा Hasselblad ब्रांडेड कैमरा मॉड्यूल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »