Uber ने भारत में पूरे किए 10 वर्ष, 3 अरब से ज्यादा हुई राइड्स

हाल ही में उबर ने चार करोड़ ग्रीन किलोमीटर भी पूरे किए थे। यह इसके सभी जीरो इमिशन ट्रिप का कुल आंकड़ा है

Uber ने भारत में पूरे किए 10 वर्ष, 3 अरब से ज्यादा हुई राइड्स

हाल ही में कंपनी ने चार करोड़ ग्रीन किलोमीटर भी पूरे किए थे

ख़ास बातें
  • देश में उबर का मुकाबला Ola से होता है
  • कंपनी ने अपने 30 लाख से अधिक ड्राइवर पार्टनर्स को धन्यवाद दिया है
  • पिछले कुछ वर्षों में ऐप से जुड़ी कैब सर्विस की डिमांड तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Uber ने देश में अपने बिजनेस के 10 वर्ष पूरे किए हैं। कंपनी के तीन अरब से ज्यादा ट्रिप हो गए हैं। हाल ही में उबर ने चार करोड़ ग्रीन किलोमीटर भी पूरे किए थे। यह इसके सभी जीरो इमिशन ट्रिप का कुल आंकड़ा है। देश में उबर का मुकाबला Ola से होता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने देश में अपने 10 वर्ष पूरे होने के जश्न के तौर पर दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में अपने ड्राइवर पार्टनर्स के बच्चों की मदद के लिए Uber Scholar की शुरुआत की है। इसमें 1,000 बच्चों को प्राइमरी शिक्षा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के लिए ट्यूशन फीस और ऑनलाइन डिवाइसेज उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी ने 10 शहरों में हुए एक इवेंट में अपने 100 ड्राइवर पार्टनर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है। इन ड्राइवर पार्टनर्स के बच्चों को ई-लर्निंग डिवाइसेज दिए गए हैं। उबर के भारत और दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट, Prabhjeet Singh ने कहा, "कंपनी के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न हमारे ड्राइवर्स के बिना अधूरा है। हमारे लिए यह केवल हमारी सामूहिक उपलब्धियों की ओर देखना नहीं है, बल्कि यह उन समुदायों को वापस देने के बारे में भी है जिनसे हम जुड़े हैं।" 

उबर ने अपने बिजनेस के 10 वर्ष पूरे करने के दौरान 3,300 करोड़ किलोमीटर के ट्रिप किए हैं। इसके लिए कंपनी ने अपने ऐप से जुड़े 30 लाख से अधिक ड्राइवर पार्टनर्स को धन्यवाद दिया है। कंपनी का दावा है कि यह संख्या गुजरात के अहमदाबाद में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को 30 बार भरने के समान है। कंपनी से जुड़े ड्राइवर पार्टनर्स ने इस अवधि में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी हासिल की है। देश के 125 शहरों में उबर का ऐप उपलब्ध है। 

कुछ महीने पहले कंपनी ने Tata Motors के साथ एनवायरमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी एक बड़ी डील की थी। इसके तहत उबर को टाटा मोटर्स के 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी। इन इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल Uber अपनी प्रीमियम कैटेगरी की सर्विस में करेगी। XPRES–T की बैटरी 26 kWh और 25.5 kWh की है। इसे 0-80 प्रतिशत तक क्रमशः 59 मिनट और 110 मिनट में फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से चार्ज किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »