• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Nexon EV को मिला जोरदार रिस्पॉन्स

Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Nexon EV को मिला जोरदार रिस्पॉन्स

हाल ही में टाटा मोटर्स ने बताया था कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल सेल्स मामूली गिरकर 2,43,024 यूनिट्स की रही है

Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Nexon EV को मिला जोरदार रिस्पॉन्स

कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स 57 प्रतिशत बढ़कर 6,050 यूनिट्स की थी

ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स छह प्रतिशत बढ़ी है
  • टाटा मोटर्स ने पहली छमाही में EV की 34,000 यूनिट्स बेची हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स (EV सहित) की सेल्स 45,317 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत की कमी है। पिछले वर्ष सितंबर में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 47,864 यूनिट्स की रही थी। 

हालांकि, कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स 57 प्रतिशत बढ़कर 6,050 यूनिट्स की थी। हाल ही में टाटा मोटर्स ने बताया था कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल सेल्स मामूली गिरकर 2,43,024 यूनिट्स की रही है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,43,387 यूनिट्स की थी। कंपनी की पैसेंजर व्हीकल्स यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने बताया, "दूसरी तिमाही में नए लॉन्च के कारण पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स मजबूत रही है। हमारे EV की सेल्स में तेज रफ्तार जारी है। हमने Tiago, Tigor और Punch में ट्विन सिलेंडर CNG विकल्प की पेशकश की है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।" 

टाटा मोटर्स की दूसरी तिमाही में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स छह प्रतिशत बढ़कर 99,178 यूनिट्स की रही है। EV की बिक्री तेजी से बढ़ी रही है। देश में EV का मार्केट मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुना हुआ है। हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म Canalys ने बताया था कि पहली छमाही में EV की बिक्री 48,000 यूनिट्स की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टाटा मोटर्स ने पहली छमाही में EV की 34,000 यूनिट्स बेची हैं। इस मार्केट में कंपनी के पास 72 प्रतिशत की हिससेदारी है। 

कंपनी की Tiago, Nexon और Tigor सबसे अधिक बिक्री वाले EV में शामिल हैं। इसके बाद MG Motor और Mahindra हैं, जिनके पास EV के मार्केट में क्रमशः 10.8 प्रतिशत और 9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। देश में सबसे अधिक बिकने वाली EV टाटा मोटर्स की Tiago है। इसके बाद इसी कंपनी की Nexon और Tigor हैं। महिंद्रा की XUV400 का चौथा स्थान है। टाटा मोटर्स ने देश में एक लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी इलेक्ट्रिक कारों ने देश में लगभग 1.4 अरब किलोमीटर का ट्रैवल किया है। इसकी Tiago EV सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  2. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  4. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  5. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  6. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  8. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  9. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  10. Realme Buds Air8 Pro भारत में लॉन्च, 50 घंटे बैटरी, सुपर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »