Toyota ने भारत में लॉन्च की पूरी तरह इथनॉल पर चलने वाली Innova HyCross

इलेक्ट्रिफाइड Innova HyCross फ्लेक्स-फ्यूल एक प्रोटोटाइप है और यह नए Bharat Stage 6 इमिशन नॉर्म का पालन करती है

Toyota ने भारत में लॉन्च की पूरी तरह इथनॉल पर चलने वाली Innova HyCross

यह खुद इलेक्ट्रिक पावर भी जेनरेट कर सकती है, जिससे इसे EV मोड पर भी चलाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • यह कार कंपनी की लोकप्रिय MPV Innova HyCross पर बेस्ड है
  • इलेक्ट्रिफाइड Innova HyCross फ्लेक्स-फ्यूल एक प्रोटोटाइप है
  • इसे EV मोड पर भी चलाया जा सकता है
विज्ञापन
जापान की Toyota Motor ने पूरी तरह Ethanol पर चलने वाली दुनिया की पहली कार को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया। फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली यह कार कंपनी की लोकप्रिय MPV Innova HyCross पर बेस्ड है। इसे रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari ने लॉन्च किया। यह खुद इलेक्ट्रिक पावर भी जेनरेट कर सकती है, जिससे इसे EV मोड पर भी चलाया जा सकता है। 

इलेक्ट्रिफाइड Innova HyCross फ्लेक्स-फ्यूल एक प्रोटोटाइप है और यह नए Bharat Stage 6 इमिशन नॉर्म का पालन करती है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इसका देश में बड़ी संख्या में प्रोडक्शन किया जाएगा या नहीं। टोयोटा ने इसमें कोल्ड-स्टार्ट सिस्टम भी जोड़ा है जिससे यह माइनस 15 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी स्टार्ट हो सकती है। Innova HyCross हाइब्रिड MPV 181 bhp की पावर जेनरेट कर सकती है और इसकी माइलेज 23.24 kmpl की है। कंपनी ने बताया कि इसका फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल 30 से 50 प्रतिशत तक अधिक एफिशिएंसी दे सकता है। 

गडकरी ने ऑटोमोबाइल कंपनियों से ऑल्टरनेटिव फ्यूल से चलने वाली कारों को डिवेलप करने के लिए कहा है। हाल ही में गडकरी ने बताया था कि उन्होंने 2004 में देश में पेट्रोल का प्राइस बढ़ने के बाद बायोफ्यूल में दिलचस्पी लेना शुरू किया था और इसके लिए ब्राजील का दौरा किया था। उनका कहना था कि बायोफ्यूल से पेट्रोलियम पर खर्च होने वाले फॉरेक्स की काफी बचत की जा सकती है। गडकरी ने कहा था, "अगर हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो हमें ऑयल के इम्पोर्ट को शून्य पर लाना होगा। ऑयल के इम्पोर्ट पर 16 लाख करोड़ रुपये का खर्च होता है। यह इकोनॉमी के लिए एक बड़ा नुकसान है।" इस महीने की शुरुआत में गडकरी ने कार क्रैश सेफ्टी टेस्ट और रेटिंग प्रोग्राम भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) लॉन्च किया था। अमेरिका, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत इस तरह का प्रोग्राम शुरू करने वाला पांचवां देश है। इसका लक्ष्य कारों की सेफ्टी बढ़ाना है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भारत NCAP का स्वागत किया है। 

इससे भारत में कारों की सेफ्टी बढ़ेगी और एक्सपोर्ट किए जाने वाले व्हीकल्स की बेहतर क्वालिटी को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके तहत कारों की विभिन्न तरीकों से टेस्टिंग की जाएगी। ये तरीके Global NCAP के अनुसार होंगे। टेस्टिंग के बाद कारों को सेफ्टी रेटिंग मिलेगी। इसके तहत 3.5 टन के मोटर व्हीकल्स के लिए सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को बढ़ाया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »