Splendor बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल, जानें टॉप 10 की लिस्ट

लिस्ट में आठवां नम्बर Honda Unicorn 150 को मिला है।

Splendor बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल, जानें टॉप 10 की लिस्ट

सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में Splendor पहले नम्बर पर है।

ख़ास बातें
  • Bajaj Pulsar को लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है।
  • लिस्ट में छठवां नम्बर Apache सीरीज को मिला है।
  • टॉप की लिस्ट में आखिरी स्थान मिला है Classic 350 को।
विज्ञापन
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 मोटरसाइकिलों की लिस्ट में Splendor ने टॉप रैंक हासिल की है। सितंबर 2022 की सेल्स देखें तो मोटरसाइकिल की 2 लाख 90 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। ब्रैंड काफी लम्बे समय से टॉप पर बनी हुई है और इसने अपनी स्थिति को इस बार भी बरकरार रखा है। स्प्लेंडर ने इयर ऑन इयर 4.82% की ग्रोथ हासिल की है। इस लिस्ट में दूसरा और तीसरा नम्बर कौन सी मोटरसाइकिल का है, और किस मोटरसाइकिल को सबसे आखिरी स्थान मिला है, इसके बारे में भी जान लेते हैं। 

सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में Splendor के बाद Honda CB Shine दूसरे नम्बर पर आई है। इस बाइक की 1 लाख 45 हजार 193 यूनिट्स बिकी हैं। इसने 1.97% की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की है। पिछले साल इस बाइक इसी अवधि के दौरान 1 लाख 42 हजार 386 यूनिट्स बिकी थीं। रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार, Bajaj Pulsar को लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। इसकी सितंबर 2022 में 47 हजार 29 यूनिट्स बिकी हैं। वहीं चौथे नम्बर पर HF Deluxe रही जिसकी इस दौरान 93,596 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ में 11.5% की कमी आई है। पांचवें नम्बर पर प्लेटिना रही। इसकी 73,354 यूनिट्स बिकी हैं। 

टॉप 10 मोटरसाइकिल की लिस्ट में छठवां नम्बर Apache सीरीज को मिला है। इस बाइक की 42,954 यूनिट्स बिकी हैं और इसने 5.64% की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की है। Glamour मोटरसाइकिल इस लिस्ट में सातवें नम्बर पर है। इसकी 38,266 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि पिछले साल इसकी बिकने वाली यूनिट्स की संख्या 26,886 थी। इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ 42.43% रही। 

इस लिस्ट में आठवां नम्बर Honda Unicorn 150 को मिला है। इसकी 36,161 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि सितंबर 2021 में इसकी केवल 1,390 यूनिट्स बिकी थीं। इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ 2501% रही। लिस्ट में 9वें नम्बर पर Passion मोटरसाइकिल रही जिसकी 36,108 यूनिट्स बिकीं। इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ 110% रही। टॉप की लिस्ट में आखिरी स्थान मिला है Classic 350 को। इसकी 27,571 यूनिट्स की सेल हुई है। इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ 100.4% रही।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  3. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  4. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  5. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  6. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  7. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  8. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  9. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  10. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »