Hero Splendor को इस किट से बना सकते हैं इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 150 KM

GoGoA1 स्टार्टअप ने Hero Splendor के लिए एक इलेक्ट्रिक कन्वर्ज़न किट लॉन्च की है, जिसे रीजनल ट्रांस्पोर्ट ऑफिस (RTO) द्वारा मान्यता भी मिल चुकी है।

Hero Splendor को इस किट से बना सकते हैं इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 150 KM

Hero Splendor के लिए Electric Conversion Kit की कीमत 1,06,915 रुपये है

ख़ास बातें
  • Hero Splendor को इलेक्ट्रिक बाइक में बदलने के लिए आई किट
  • EV Conversion Kit की कीमत 90,606 रुपये है
  • किट की बदौलत बाइक सिंगल चार्ज में 150 किलोमीचर चल सकती है
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रिक कार और बाइक की बिक्री तेज़ी से बढ़ रही है और यही वजह है कि इस सेगमेंट में कई नए स्टार्टअप शामिल हो रहे हैं। हालांकि, कुछ स्टार्टअप ऐसे भी हैं, जो नॉन-इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इलेक्ट्रिक में बदलने के लिए किट लॉन्च कर रहे हैं। ये किट आपकी नॉन-इलेक्ट्रिक कार या बाइक को इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) या इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bikes) में बदल सकती हैं। एक ऐसा ही भारतीय स्टार्टअप GoGoA1 है, जिसने भारत में बेहद लोकप्रिय बाइक Hero Splendor के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट (Electric Conversion Kit) तैयार की है। यूं तो हीरो स्प्लेंडर माइलेज के लिए ही जानी जाती है, लेकिन इस किट को इंस्टॉल कराने के बाद कंपनी के दावे अनुसार आपकी बचत और बढ़ जाएगी। 

GoGoA1 स्टार्टअप ने Hero Splendor के लिए एक इलेक्ट्रिक कन्वर्ज़न किट लॉन्च की है, जिसे रीजनल ट्रांस्पोर्ट ऑफिस (RTO) द्वारा मान्यता भी मिल चुकी है। इस ईवी कन्वर्ज़न किट (EV conversion kit) में मोटर और बैटरी पैक शामिल है, जिन्हें अलग-अलग कीमतों में लॉन्च किया गया है। कंपनी द्वारा लॉन्च आरटीओ अप्रूव्ड 17 इंच 2000W ब्रशलेस हब मोटर की कीमत 35,000 रुपये है। इसके अलावा, 72V 40ah क्षमता के बैटरी पैक को आपको अलग से 50,000 रुपये में खरीदना होगा। हालांकि, खर्चा यही नहीं रुकेगा, आपको एक 72V 10amp चार्ज भी खरीदना होगा, जिसकी कीमत 5,606 रुपये है। इसके ऊपर आपको 18% GST भी देना होगा, जो कुल 16,309 रुपये होता है। इस तरह आपको पूरी किट के लिए कुल 1,06,915 रुपये चुकाने होंगे। ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

इस इलेक्ट्रिक किट पर 3 साल की वॉरंटी मिलेगी। GoGoA1 का दावा है कि इस किट को इंस्टॉल करने के बाद आपकी Hero Splendor बाइक फुल चार्ज में 151 किलोमीटर तक चलेगी। जैसा कि हमने बताया, किट में 2000W ब्रशलेस हब मोटर का इस्तेमाल हुआ है और बैटरी पैक की क्षमता 72V 40ah है।

निश्चित तौर पर यह एक महंगा सौदा लगता है, खासतौर पर तब, जब बाज़ार में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक जैसा मजबूत प्रतियोगी पहले से अपने पैर जमाए बैठा है। Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में अधिकमत 150 किलोमीटर की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक में कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें कई तरह के आर्टिफिशियल एग्जॉस्ट साउंड ऑप्शन मिलते हैं, जो युवाओं को पसंद आ सकते हैं। सब्सिडी के हिसाब से इसकी कीमत विभिन्न शहरों में अलग है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »