• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुई 2022 TVS Apache RTR 160 और RTR 180 मोटरसाइकिल, जानें कीमत

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुई 2022 TVS Apache RTR 160 और RTR 180 मोटरसाइकिल, जानें कीमत

नई TVS Apache RTR 160 बाइक में 159.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 16.04 PS की मैक्सिमम पावर और 13.85 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुई 2022 TVS Apache RTR 160 और RTR 180 मोटरसाइकिल, जानें कीमत

TVS Apache RTR 160 को भारत में 1.18 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • TVS Apache RTR 160 को भारत में 1.18 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है
  • Apache RTR 180 की कीमत 1.24 साख रुपये रखी गई है
  • RTR 160 और RTR 180 में कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स मिलते हैं
विज्ञापन
TVS Motor ने आखिरकार लेटेस्ट Apache RTR 160 और RTR 180 को लॉन्च कर दिया है। नई अपग्रेडेड मोटरसाइकिल पहले से बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करती हैं और इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस कंपनी का SmartXonnect भी मिलता है। इस बार कंपनी ने दोनों बाइक को स्लिपर क्लच भी दिया है। इसके अलावा, दोनों बाइक डुअल चैनल ABS और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस आती हैं।

TVS Apache RTR 160 को भारत में 1.18 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, Apache RTR 180 की कीमत 1.24 साख रुपये रखी गई है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। "The All-New Racer's Choice" के रूप में डिजाइन की गई नई 2022 TVS Apache RTR 160 और 2022 TVS Apache RTR 180 दो वेरिएंट - ड्रम और डिस्क में उपलब्ध हैं। टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 सीरीज दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें ग्लॉस ब्लैक और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। वहीं, 2022 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 सीरीज को 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट, रेसिंग रेड, मैट ब्लू और टी-ग्रे शामिल हैं।

RTR 160 और RTR 180 में कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि राइड मोड, एक LED हेडलैंप व टेल-लैंप और SmartXonnect कनेक्टिविटी सिस्टम। दोनों मोटरसाइकिल एक ब्लूटूथ-सक्षम फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉयस असिस्ट से लैस SmartXonnect तकनीक के साथ आती हैं। इन मोटरसाइकिलों में तीन राइड मोड मिलते हैं - रेन, अर्बन और स्पोर्ट, जो मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस और ब्रेकिंग को विभिन्न परिस्थितियों के हिसाब से एडजस्ट करते हैं। 

इन मोटरसाइकिल्स में एक एक्स-रिंग चेन, चौड़े 120 mm रियर टायर, गियर पोजीशन इंडिकेटर और नए यूआई/यूएक्स के साथ टीवीएस कनेक्ट ऐप मिलता है।

नई TVS Apache RTR 160 बाइक में 159.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 16.04 PS की मैक्सिमम पावर और 13.85 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, Apache RTR 180 बाइक में 177.4cc का ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 17.02 PS की मैक्सिमम पावर और 15.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »