Google Maps ने दिया धोखा! अधूरे पुल पर नदी में जा गिरी कार

हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली में सामने आया है।

Google Maps ने दिया धोखा! अधूरे पुल पर नदी में जा गिरी कार

Photo Credit: Wion News

निर्माणाधीन अधूरे पुल से तेज रफ्तार से कार गुजरी और सीधे नदी में जा गिरी।

ख़ास बातें
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में Google Maps बड़े हादसे का कारण बन गया
  • कार चालक को यह नहीं पता चला कि पुल टूटा हुआ है
  • पुल पर दौड़ती गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी
विज्ञापन
Google Map के दिखाए रास्ते पर भरोसा करना शख्स को इतना भारी पड़ गया कि चलती कार नदी में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की ही कार समेत डूबने से मौत हो गई। हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली में सामने आया है। यहां पर एक निर्माणाधीन अधूरे पुल से तेज रफ्तार से कार गुजरी और सीधे नदी में जा गिरी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल मैप्स हादसे का कारण बना क्योंकि Google Maps ने उस रास्ते को सही से नहीं दिखाया था।

उत्तर प्रदेश के बरेली में Google Maps बड़े हादसे का कारण बन गया जब कार सवार तीन लोगों की मौत (via) हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बाढ़ के चलते नदी पर बने उस पुल का अगला हिस्सा बह गया था। लेकिन गूगल मैप्स पर भरोसा करके चल रहे शख्स को यह नहीं पता था कि पुल टूटा हुआ है। इसलिए तेज रफ्तार से पुल पर दौड़ती गाड़ी सीधी नदी में जा गिरी। मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह हादसा जीपीएस नेविगेशन के चलते हुआ बताया जा रहा है। पुल अधूरा है और गूगल मैप्स पर इसका पता नहीं चल पाया जिसके कारण कार चालक को भ्रम हो गया। 

Google Maps को ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार लोग रास्ता भटक जाते हैं या फिर गलत रास्ते पर पहुंच जाते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई बार सुनने में आता है कि गूगल मैप्स ने किसी को रास्ता भटका दिया तो कोई गलत जगह पर जा पहुंचा। बरेली में हुए हादसे में भी वजह कुछ ऐसी ही थी। जीपीएस नेविगेशन पर आंख बंद करके भरोसा करने के कारण कार सवार अपनी जान ही गंवा बैठे। यहां से सीख लेनी चाहिए कि जीपीएस नेविगेशन का इस्तेमाल भी सावधानी से करना चाहिए। यह दुर्घटना का कारण भी बन सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Maps, GPS, Bareily accident, GPS Navigation
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips ने Rs 10 हजार से सस्ते मॉनिटर किए लॉन्च, 23.8 इंच बड़े 144Hz डिस्प्ले से लैस
  2. Samsung फोन खरीदने का प्लान? कई मॉडल्स हो गए महंगे, नई कीमतें लीक
  3. Lava Bold N2 Lite की पहली सेल आज से, 5000mAh बैटरी वाला फोन खरीदें सस्ता
  4. Nothing CMF Phone 3 Pro में होगी 5500mAh बैटरी, Snapdragon चिप! लॉन्च डेट लीक
  5. Xiaomi Robot Vacuum and Mop 6 पेश, रुकावटों को पहचानेगा और बेहतर सफाई करेगा
  6. ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल
  7. Gemma 4 क्या है? जानें कैसे करें आईफोन और एंड्रॉयड में उपयोग
  8. Ai+ ने पहली कैमरा और सिम वाली स्मार्टवॉच RotateCam 4G की लॉन्च, फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत
  9. Disney में फिर होगी बड़ी छंटनी! इतने कर्मचारियों पर लटकी तलवार
  10. Ai+ Nova Flip vs Infinix ZERO Flip 5G vs Tecno Phantom V Flip 5G: जानें कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »