टेस्ला अगले वर्ष शुरू कर सकती है Optimus रोबोट्स की बिक्री

लेबर की कमी और दोहराए जाने वाले या खतरनाक कार्यों के लिए बहुत सी कंपनियां ह्युमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल करने की योजना बना रही हैं

टेस्ला अगले वर्ष शुरू कर सकती है Optimus रोबोट्स की बिक्री

कंपनी ने सितंबर 2022 में अपने ऑप्टिमस रोबोट के पहले वर्जन को पेश किया था

ख़ास बातें
  • टेस्ला के बिजनेस में रोबोट्स की बिक्री एक बड़ा हिस्सा बन सकती है
  • बहुत सी कंपनियां ह्युमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल करने की योजना बना रही हैं
  • पिछले सप्ताह मस्क ने भारत का अपना विजिट टाल दिया था
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla एक ह्युमनॉइड रोबोट तैयार कर रही है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव, Elon Musk ने बताया कि इसकी बिक्री अगले वर्ष तक शुरू की जा सकती है। लेबर की कमी और दोहराए जाने वाले या खतरनाक कार्यों के लिए बहुत सी कंपनियां ह्युमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल करने की योजना बना रही हैं। इनमें रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। 

मस्क ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में इनवेस्टर्स को बताया कि उनका अनुमान है कि टेस्ला का Optimus कहा जाने वाला रोबोट इस वर्ष के अंत तक फैक्टरी में कार्य करने में सक्षम होगा। जापान की Honda और दक्षिण कोरिया की Hyundai Motor की Boston Dynamics कई वर्षों से ह्युमनॉइड रोबोट्स को डिवेलप कर रही हैं। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft और Nvidia की फंडिंग वाले स्टार्टअप Figure ने जर्मनी की लग्जरी कार मेकर BMW के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें BMW की अमेरिका की फैक्टरी में ह्युमनॉइड रोबोट्स को लगाया जाएगा। इससे पहले मस्क ने कहा था कि टेस्ला के बिजनेस में रोबोट्स की बिक्री एक बड़ा हिस्सा बन सकती है। 

हालांकि, इससे पहले मस्क के कुछ बड़े वादे नाकाम हो चुके हैं। इनमें रोबोटैक्सी का नेटवर्क ऑपरेट करने की योजना शामिल है। टेस्ला ने सितंबर 2022 में अपने ऑप्टिमस रोबोट के पहले वर्जन को पेश किया था। इस वर्ष कंपनी ने बाइपेडल रोबोट के दूसरे वर्जन का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें यह रोबोट कंपनी के प्लांट में एक टीशर्ट को फोल्ड करता दिखा था। 

पिछले सप्ताह मस्क ने भारत का अपना विजिट टाल दिया था। इस विजिट में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी मीटिंग होनी थी। मस्क का 21 अप्रैल को आने का कार्यक्रम था। बिलिनेयर मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था, "टेस्ला में काम का अधिक बोझ होने के कारण भारत का विजिट टालना पड़ रहा है लेकिन मैं मौजूदा वर्ष में इस विजिट का इंतजार कर रहा हूं।" टेस्ला के अलावा मस्क अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Starlink के लिए भी देश में बिजनेस शुरू करने की अनुमति मांग रहे हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया था कि केंद्र सरकार की ओर से स्टारलिंक को इस वर्ष की तीसरी तिमाही तक यह अनुमति मिलने का आश्वासन दिया गया है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »