• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • TCS का प्रॉफिट 17 प्रतिशत बढ़कर 11,704 करोड़ रुपये, नई टेक्नोलॉजी पर कंपनी का फोकस

TCS का प्रॉफिट 17 प्रतिशत बढ़कर 11,704 करोड़ रुपये, नई टेक्नोलॉजी पर कंपनी का फोकस

कंपनी का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर केवल 0.4 प्रतिशत बढ़ा है और पिछली तिमाही की तुलना में प्रॉफिट में लगभग तीन प्रतिशत की कमी हुई है

TCS का प्रॉफिट 17 प्रतिशत बढ़कर 11,704 करोड़ रुपये, नई टेक्नोलॉजी पर कंपनी का फोकस

इसकी ऑर्डर बुक लगभग 10.2 अरब डॉलर की है

ख़ास बातें
  • कंपनी का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर केवल 0.4 प्रतिशत बढ़ा है
  • पिछली तिमाही की तुलना में प्रॉफिट लगभग तीन प्रतिशत घटा है
  • पिछले महीने TCS में जॉब के बदले रिश्वत लेने के स्कैम का पता चला था
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 11,074 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 59,381 करोड़ रुपये का है। 

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर केवल 0.4 प्रतिशत बढ़ा है और पिछली तिमाही की तुलना में प्रॉफिट में लगभग तीन प्रतिशत की कमी हुई है। कंपनी की ऑर्डर बुक लगभग 10.2 अरब डॉलर की है। TCS को ऑपरेटिंग मार्जिन के लिहाज से झटका लगा है। इसमें पिछली तिमाही की तुलना में 1.30 प्रतिशत की गिरावट हुई है। TCS के मैनेजिंग डायरेक्टर, K Krithivasan ने कहा, "नई टेक्नोलॉजीज के उभरने के साथ हमारी सर्विसेज की लंबी अवधि में डिमांड बरकरार रहने का हमें विश्वास है। हम इन नई टेक्नोलॉजीज में क्षमता मजबूत करने के लिए जल्द इनवेस्टमेंट कर रहे हैं।" 

पिछली तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट पर सैलरी में बढ़ोतरी और कुछ अन्य कॉस्ट बढ़ने का असर पड़ा है। TCS ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स को सैलरी में 12-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दी है। पिछले महीने TCS में जॉब के बदले रिश्वत लेने के स्कैम का पता चला था। टाटा संस और TCS के चेयरमैन N Chandrasekaran ने कहा था कि उन्हें कंपनी के छह वर्कर्स के स्टाफिंग फर्मों से कमीशन लेने का खुलासा होने पर धक्का लगा है। TCS की 28वीं एनुअल जनरल मीटिंग में चंद्रशेखरन ने शेयरहोल्डर्स को 1,000 से अधिक स्टाफिंग फर्मों के साथ कामकाज को लेकर कड़े उपाय करने का आश्वासन दिया, जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 

उनका कहना था "टाटा ग्रुप की किसी कंपनी के लिए किसी वित्तीय प्रदर्शन से पहले प्रत्येक वर्कर का नैतिक आचरण और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण है। जब भी कोई वर्कर नैतिक आचरण का उल्लंघन करता है तो हमें धक्का लगता है। हम इसे काफी गंभीरता से लेते हैं।" चंद्रशेखरन ने बताया कि इस मामले में दो व्हिसलब्लओर की शिकायतें मिली थी। कंपनी ने इसे लेकर छह वर्कर्स को बर्खास्त और छह स्टाफिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया है। इसके अलावा तीन अन्य वर्कर्स के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा था, "हम यह नहीं तय कर सकते कि इन वर्कर्स को क्या फायदे मिले थे लेकिन इन्होंने निश्चित तौर पर ऐसा व्यवहार किया है जिससे कुछ फर्मों को फायदा मिला था।" 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Technology, Orders, TCS, Market, Revenue, Cost, Performance, Demand, Workers, Surge
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »