• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • What is Talkcharge Scam : 'फ्रॉड ऐप' के जाल में फंसे हजारों लोग! गुरुग्राम की कंपनी ने लगाया Rs 5 हजार करोड़ का चूना!

What is Talkcharge Scam : 'फ्रॉड ऐप' के जाल में फंसे हजारों लोग! गुरुग्राम की कंपनी ने लगाया Rs 5 हजार करोड़ का चूना!

यूजर्स बड़ी रकम ऐप में इन्वेस्ट करने लगे। 2023 में धोखे का खेल शुरू हो गया। जुलाई 2023 में कंपनी ने यूजर्स से 20% सर्विस चार्ज वसूलना शुरू कर दिया।

What is Talkcharge Scam : 'फ्रॉड ऐप' के जाल में फंसे हजारों लोग! गुरुग्राम की कंपनी ने लगाया Rs 5 हजार करोड़ का चूना!

मोबाइल वॉलेट से रीचार्ज या खरीदारी पर मिलने वाले कैशबैक का लालच देकर ठगी।

ख़ास बातें
  • Talkcharge ने लोगों को 5 हजार करोड़ रुपये का चूना लगा दिया
  • रेटिंग खराब होने के बावजूद भी ऐप के 20 लाख से ज्यादा डाउनलोड
  • प्रीपेड पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर लॉन्च हुआ था ऐप
विज्ञापन
मोबाइल वॉलेट से रीचार्ज या खरीदारी पर मिलने वाले कैशबैक अगर आपको लुभावने लगते हैं तो सावधान हो जाइए! देखने में आता है कि पेमेंट एग्रीगेटर ऐप यूजर को रीचार्ज आदि पर कैशबैक देते हैं। लेकिन कई बार ये लुभावने ऑफर आपके साथ बड़ी ठगी का कारण बन सकते हैं। गुरूग्राम की एक कंपनी Talkcharge ने इसी तरह के कैशबैक ऑफर देकर पहले यूजर्स का भरोसा जीता और फिर हजारों करोड़ की ठगी कर डाली। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

कैशबैक की आड़ में गुरूग्राम की एक कंपनी Talkcharge ने लोगों को 5 हजार करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। CNN-News18 की रिपोर्ट के अनुसार, Talkcharge ने कैशबैक के नाम पर यूजर्स को बड़ा रिटर्न देना शुरू किया। Talkcharge मोबाइल वॉलेट ऐप की रेटिंग बेहद खराब होने के बावजूद भी लगभग 20 लाख से ज्यादा डाउनलोड पाए गए। कंपनी को अंकुश कटियार नामक शख्स द्वारा स्थापित किया गया था। 

Talkcharge शुरुआत में प्रीपेड पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर लॉन्च की गई थी। ऐप ने शुरू में रिचार्ज पर कैशबैक देना शुरू किया। उसके बाद जमा राशि पर कैशबैक के ऑफर देने शुरू कर दिए। इसके यूजर्स को यह फायदे का सौदा लगने लगा। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी सिर्फ 4,999 रुपये की जमा राशि पर 1,666 रुपये का कैशबैक दे रही थी। 

धीरे-धीरे यूजर्स को इस पर भरोसा होने लगा। यूजर्स बड़ी रकम ऐप में इन्वेस्ट करने लगे। 2023 में धोखे का खेल शुरू हो गया। जुलाई 2023 में कंपनी ने यूजर्स से 20% सर्विस चार्ज वसूलना शुरू कर दिया। लोगों को परेशानी होने लगी तो कंपनी इसका एक और झांसेदार समाधान ले आई। अगस्त में इसने सर्विस चार्ज से छुटकारा पाने वाला ऑफर लॉन्च किया जिसमें 1,49,999 रुपये के टैग के साथ कंपनी ने No Fees प्रोमो कोड लॉन्च कर दिया। 

जनवरी 2024 में धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन कंपनी ने शुरू कर दिए। मार्च 2024 में ऐप पर विड्रॉल समेत कई सर्विसेज बंद हो गईं। फिर अप्रैल 2024 में इसने ऑपरेशंस ही बंद कर दिए। हजारों लोगों का निवेश किया गया पैसा फंस गया। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स का करोड़ों का वॉलेट बैलेंस ऐप में था जो अब फंस गया है। देशभर में इस ऐप के प्रमोटर्स के खिलाफ शिकायत और एफआईआर दर्ज की गई हैं। कंपनी को शुरू करने वाले अंकुश कटियार नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा सह-संस्थापक शिवानी माहेश्वरी और टॉकचार्ज के कुछ कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »