गजब! Samsung Galaxy Fit3 भारत में 5 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च

Samsung Galaxy Fit3 को ग्रे, सिल्‍वर और पिंक गोल्‍ड कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है।

गजब! Samsung Galaxy Fit3 भारत में 5 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह ट्रैकर 100 से ज्‍यादा वॉच फेस का सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fit3 भारत में भी लॉन्‍च
  • 4999 रुपये रखी गई है इसकी कीमत
  • 500 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fit3 की भारत में कीमत का खुलासा कर दिया गया है। एक दिन पहले ही इस फ‍िटनेस ट्रैकर को लॉन्‍च किया गया था। यह साल 2020 में आए Galaxy Fit 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। Galaxy Fit3 में बड़ा  डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई है। दावा है कि बैटरी सिंगल चार्ज में 13 दिनों तक चल सकती है। जो यूजर बजट में सैमसंग जैसे ब्रैंड का ट्रैकर अपने हाथ में देखना चाहते हैं, Galaxy Fit3 उनके लिए एक ऑप्‍शन बन सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत। 
 

Samsung Galaxy Fit3 Price in India 

Samsung Galaxy Fit3 को ग्रे, सिल्‍वर और पिंक गोल्‍ड कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है। इसकी कीमत 4999 रुपये रखी गई है। यह Samsung.com समेत तमाम रिटेल स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध है। कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए 500 रुपये का कैशबैक भी दे रही है, जिससे इसकी कीमत 4,499 रुपये हो जाती है।   
 

Samsung Galaxy Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह ट्रैकर 100 से ज्‍यादा वॉच फेस का सपोर्ट करता है। सैमसंग ने ट्रैकर के बैटरी साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह बताया है कि फुल चार्ज पर 13 दिनों तक बैटरी चल जाती है। 

Galaxy Fit 3 अपने यूजर के हार्ट रेट को मॉनिटर करती है। नींद कैलकुलेट करती है। तनाव को देखती है और उसकी एक्‍सरसाइज पर नजर बनाए रखती है। जो भी डेटा यह ट्रैक करती है, उसे Samsung Health ऐप पर देखा जा सकता है। इसमें जीपीएस कनेक्टिविटी नहीं है, लेकिन यह एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर से लैस है।

Galaxy Fit 3 में रिमोट कैमरा, फाइंड माई फोन, इमरजेंसी एसओएस, फॉल डिटेक्शन, डू नॉट डिस्टर्ब मोड और स्लीप मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट नहीं करता। IP68 रेटिंग इस ट्रैकर को जरूर मिली है, जिससे यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »