• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Elon Musk का ऑफर ठुकराने वाले स्‍टूडेंट की नजर कई और अरबपतियों के प्राइवेट जेट पर

Elon Musk का ऑफर ठुकराने वाले स्‍टूडेंट की नजर कई और अरबपतियों के प्राइवेट जेट पर

अपनी सिक्‍योरिटी के लिए चिंतित मस्‍क, स्‍वीनी को उनके जेट पर नजर रखने से रोकना चाहते थे।

Elon Musk का ऑफर ठुकराने वाले स्‍टूडेंट की नजर कई और अरबपतियों के प्राइवेट जेट पर

यह डील नहीं हुई और मस्क ने ट्विटर पर स्वीनी के डायरेक्‍ट मेसेज का जवाब देना बंद कर दिया।

ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क और जैक स्‍वीनी के बीच नहीं हो पाई थी डील
  • जैक ने 50,000 डॉलर या एक साल इंटर्नशिप की डिमांड की थी
  • जैक स्वीनी को उम्मीद है कि मस्क बातचीत की टेबल पर लौट आएंगे
विज्ञापन
एलन मस्‍क (Elon Musk) के प्राइवेट प्‍लेन को ट्रैक ना करने के लिए 5000 डॉलर (लगभग 3.75 लाख रुपये) लेने से इनकार करने वाले कॉलेज स्‍टूडेंट ने कई और अरबपतियों को टार्गेट करने की योजना बनाई है। 19 साल के जैक स्वीनी का मानना है कि उन्होंने एक शौक के रूप में जो शुरू किया था, वह उनके लिए आकर्षक वेंचर बनने की क्षमता रखता है। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के CEO मस्क ने पिछले साल नवंबर में स्वीनी को 5000 डॉलर के ऑफर के साथ उनसे कॉन्‍टैक्‍ट किया था। अपनी सिक्‍योरिटी के लिए चिंतित मस्‍क, स्‍वीनी को उनके जेट पर नजर रखने से रोकना चाहते थे। लेकिन जैक ने 50,000 डॉलर (करीब 37.5 लाख रुपये) या कम से कम एक इंटर्नशिप के मौका दिए जाने की बात कही थी। 

यह डील नहीं हुई और मस्क ने ट्विटर पर स्वीनी के डायरेक्‍ट मेसेज का जवाब देना बंद कर दिया। लेकिन जैक स्वीनी को उम्मीद है कि मस्क बातचीत की टेबल पर लौट आएंगे। इस बीच उन्होंने ग्राउंड कंट्रोल लॉन्च करके और अधिक पैसा बनाने का फैसला किया है। यह ग्राउंड कंट्रोल बिल गेट्स और जेफ बेजोस समेत कई अन्य हाई-प्रोफाइल लोगों के विमानों की निगरानी करता है।

जैक स्वीनी ने ब्लूमबर्ग को बताया कि फ्लाइट-ट्रैकिंग कंपनियां हर साल लाखों का रेवेन्‍यू कमाती हैं। उन्होंने जो कमाया है, उसका थोड़ा सा हिस्सा जैक के लिए भी इनकम का अच्‍छा सोर्स होगा। 

लेकिन इस तरह की जानकारी को जुटाने और इसे रियल-टाइम में सार्वजनिक करने से प्राइवेसी और कानूनी चिंताएं हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जैक स्वीनी को कानूनी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि कई कंपनियां अपने कस्‍टमर्स को उनके प्रतिद्वंद्वियों की व्यावसायिक योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्राइवेट और कॉर्पोरेट विमानन से जुड़ी सीक्रेट पेशकश कर रही हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों की गतिविधियों से उनकी व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में सुराग मिल सकता है। ऐसे में इन कंपनियों को जेट्स पर नजर रखने वाले जैक जैसे लोगों को भटकाने के लिए कभी-कभार बिजनेसमैन खाली जेट भी भेज देते हैं। 

एलन मस्‍क के जेट की निगरानी नहीं करने के लिए जैक स्वीनी ने मस्क से 50000 डॉलर की मांग की थी। कहा था कि यह उनकी स्कूल फीस को कवर करेगा और वह एक कार भी खरीद पाएंगे। उन्होंने ब्लूमबर्ग से कहा कि मैंने इसमें जितना समय और समर्पण लगाया है, उसके लिए 5000 डॉलर काफी नहीं हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »