Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!

भारत में स्टारलिंक की सर्विस को अप्रूवल में देरी का असर मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) पर पड़ सकता है। इस IPO के लिए जल्द ही प्राइसिंग की घोषणा की जानी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2026 16:59 IST
ख़ास बातें
  • स्टारलिंक की सर्विस के लिए अप्रूवल को सुरक्षा एजेंसियों ने रोक दिया है
  • यह अमेरिकी कंपनी कई देशों में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस देती है
  • स्टारलिंक को एलन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX ने डिवेलप किया है

ईराम में लाइसेंस नहीं होने के बावजूद स्टारलिंक की सर्विस का इस्तेमाल हो रहा है

सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली Starlink को भारत में अप्रूवल मिलने में देरी हो सकती है। इसका कारण मिडल ईस्ट में युद्ध के दौरान स्टारलिंक के सैटेलाइट टर्मिनल्स के इस्तेनाल को लेकर आशंकाएं हैं। देश में पिछले कुछ महीनों से यह कंपनी अपनी सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत आने वाली सिक्योरिटी एजेंसियों ने देश में स्टारलिंक की सर्विस शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी को रोक दिया है। इसके पीछे ईरान में स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं मिलने के बावजूद इसके सैटेलाइट टर्मिनल्स के इस्तेमाल से जुड़ी रिपोर्ट्स प्रमुख कारण है। इससे भू-राजनीतिक संकट की स्थिति में इस अमेरिकी कंपनी को कंट्रोल करने की अथॉरिटीज की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को देश में लगभग एक वर्ष पहले ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस दिया गया था। हालांकि, इस लाइसेंस से कंपनी को सिर्फ अपने कामकाज के लिए तैयारी करने और एग्रीमेंट्स साइन करने की अनुमति मिली थी। स्टारलिंक को सर्विस लॉन्च करने से पहले अतिरिक्त रेगुलेटरी और सिक्योरिटी क्लीयरेंसेज की जरूरत है। 

भारत में स्टारलिंक की सर्विस को अप्रूवल में देरी का असर मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) पर पड़ सकता है। इस IPO के लिए जल्द ही प्राइसिंग की घोषणा की जानी है। देश में अथॉरिटीज पिछले कुछ महीनों से स्टारलिंक के सिक्योरिटी से जुड़े उपायों की समीक्षा कर रही हैं और इसे सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिला है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और Starlink के बीच टाई-अप हो सकता है। केंद्र सरकार के पूरे देश में इंटरनेट को पहुंचाने के विजन को पूरा करने के लिए BSNL को स्टारलिंक से मदद मिल सकती है। BSNL और स्टारलिंक के एग्जिक्यूटिव्स के बीच संभावित पार्टनरशिप को लेकर बातचीत हुई है। इसमें इंटरनेट सर्विस के लिए सैटेलाइट का इस्तेमाल और एंटरप्राइज कस्टमर्स को सर्विसेज की पेशकश शामिल हो सकता है। हाला्ंकि, यह बातचीत शुरुआती दौर में है और दोनों कंपनियों के बीच कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.