Samsung पर पेटेंट के उल्लंघन के लिए लगा 11 करोड़ डॉलर से ज्यादा का जुर्माना

अमेरिका में टेक्सस की अदालत में इस मामले में फैसला देने वाली ज्यूरी ने पाया है कि सैमसंग ने जानबूझ कर पेटेंट से जुड़ा यह उल्लंघन किया था

Samsung पर पेटेंट के उल्लंघन के लिए लगा 11 करोड़ डॉलर से ज्यादा का जुर्माना

लगभग दो वर्ष पहले Netlist ने कंपनी के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया था

ख़ास बातें
  • सैमसंग को यह जुर्माना कंप्यूटर मेमोरी फर्म Netlist को चुकाना होगा
  • लगभग दो वर्ष पहले Netlist ने सैमसंग के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया था
  • यह मेमोरी मॉड्यूल्स की एफिशिएंसी में सुधार की टेक्नोलॉजी से जुड़ा है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर सैमसंग पर पेटेंट के उल्लंघन के लिए अमेरिका में लगभग 11.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी चिप्स में डेटा से जुड़ी प्रोसेसिंग में सुधार के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़ा है। सैमसंग को यह जुर्माना कंप्यूटर मेमोरी फर्म Netlist को चुकाना होगा। 

पिछले वर्ष भी कंपनी को Netlist से जुड़े एक मामले में 30 करोड़ डॉलर से अधिक चुकाने का ऑर्डर दिया गया था। इसके अलावा Netlist ने कुछ महीने पहले चिप बनाने वाली कंपनी Micron से एक अलग कानूनी मामले में 44 करोड़ डॉलर से अधिक का मुआवजा हासिल किया था। इस बारे में सैमसंग और Netlist के प्रवक्ता ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदनों का उत्तर नहीं दिया। अमेरिका में टेक्सस की अदालत में इस मामले में फैसला देने वाली ज्यूरी ने पाया है कि सैमसंग ने जानबूझ कर पेटेंट से जुड़ा यह उल्लंघन किया था। इस वजह से इसमें जज जुर्माने को तीन गुना तक बढ़ा सकते हैं। 

लगभग दो वर्ष पहले Netlist ने सैमसंग के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि सैमसंग के कंप्यूटिंग सर्वर्स और डेटा से जुड़ी अन्य टेक्नोलॉजी में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी मॉड्यूल्स ने उसके पेटेंट्स का उल्लंघन किया है। Netlist ने बताया कि उसके इनोवेशंस से मेमोरी मॉड्यूल्स की पावर एफिशिएंसी में बढ़ोतरी हुई है और इससे यूजर्स कम अवधि में डेटा की बड़ी मात्रा से उपयोगी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, सैमसंग ने पेटेंट के उल्लंघन के आरोपों से इनकार किया है। कंपनी की दलील है कि पेटेंट्स वैध नहीं थे और उसकी टेक्नोलॉजी Netlist के इनोवेशंस से अलग तरीके से कार्य करती है। 

सैमसंग ने अमेरिका के डेलावर में Netlist के खिलाफ भी एक कानूनी मामला दायर किया था। इसमें Netlist पर अंतरराष्ट्रीय मापदंडों का पालन करने के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी के लिए निष्पक्ष लाइसेंस देने की बाध्यता को तोड़ने का आरोप लगाया गया था। सैमसंग का Galaxy Z Flip FE जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अफोर्डेबल रखने के लिए कंपनी की Galaxy Z Flip सीरीज की तुलना इसके फीचर्स में कुछ कमी हो सकता है। हालांकि, इसमें सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज के समान प्रोसेसर दिया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »