सैमसंग की तमिलनाडु की फैक्टरी में विवाद, सैंकड़ों वर्कर्स धरने पर बैठे

पिछले वर्ष भी इस फैक्टरी में वेतन में बढ़ोतरी और यूनियन को मान्यता देने की मांग को लेकर सैंकड़ों वर्कर्स ने हड़ताल की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2025 23:23 IST
ख़ास बातें
  • इस फैक्टरी में लभग 1,800 वर्कर्स कार्य करते हैं
  • देश में सैमसंग की बिक्री में इस फैक्टरी की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत है
  • पिछले वर्ष भी इस फैक्टरी में वर्कर्स ने हड़ताल की थी

देश में सैमसंग की बिक्री में इस फैक्टरी की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत की है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में कुछ वर्कर्स के निलंबन को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस फैक्टरी में लभग 1,800 वर्कर्स कार्य करते हैं। कंपनी ने तीन वर्कर्स को निलंबित किया था। इसके विरोध में लगभग 500  वर्कर्स धरने पर चले गए हैं। 

सैमसंग की इस फैक्टरी में छह महीने में वर्कर्स से जुड़ा यह दूसरा बड़ा विवाद है। इस फैक्टरी में टेलीविजन, रेफ्रीजरेटर और वॉशिंग मशीन की मैन्युफैक्चरिंग होती है। देश में सैमसंग की बिक्री में इस फैक्टरी की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत की है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि उसके अधिकतर वर्कर्स सामान्य तौर पर कार्य कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि इस धरने से मैन्युफैक्चरिंग पर असर नहीं हुआ है क्योंकि कंपनी ने स्थिति को संभालने के लिए कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को हायर किया है। इस फैक्टरी में धरने पर बैठे  वर्कर्स ने हटने से इनकार कर दिया है। 

कंपनी की वर्कर्स यूनियन के लीडर, A Soundararajan ने बताया कि यह विरोध जारी रहेगा क्योंकि निलंबित किए गए वर्कर्स का पक्ष नहीं सुना गया है। उन्होंने कहा कि इसका कंपनी की रेफ्रीजरेटर बनाने वाली यूनिट पर असर हुआ है। पिछले वर्ष इस फैक्टरी में वेतन में बढ़ोतरी और यूनियन को मान्यता देने की मांग को लेकर सैंकड़ों वर्कर्स ने हड़ताल की थी। हालांकि, बाद में सैमसंग के वर्कर्स की मांगों का समाधान करने की सहमति देने पर हड़ताल समाप्त हो गई थी।  Soundararajan ने बताया कि राज्य सरकार के साथ बातचीत चल रही है। 

तमिलनाडु सरकार ने इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। सैमसंग ने कहा है कि कार्य के माहौल और अन्य वर्कर्स की सुरक्षा के लिए कुछ वर्कर्स को निलंबित किया गया है। कंपनी ने बताया कि इस मामले की औपचारिक जांच के बाद उपयुक्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने इन वर्कर्स के निलंबन का कारण नहीं बताया है। सैमसंग ने स्टेटमेंट में कहा, "हमारे वर्कर्स के साथ समझौते के लिए हम कोशिश कर रहे हैं। हम इसके लिए सरकार की मध्यस्थता में बातचीत को तैयार हैं।" हाल ही में कंपनी ने Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी  को इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए 4.3 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। इसने प्री-ऑर्डर्स के लिहाज से सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.