Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स

Samsung ने Bespoke AI WindFree AC की नई 2026 लाइनअप पेश की है। इसमें 3-in-1 Monsoon Care, Dry Comfort Technology और AI आधारित कूलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स

Photo Credit: Samsung

Samsung Bespoke AI WindFree AC में मानसून के लिए खास AI फीचर्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • Samsung ने Bespoke AI WindFree AC की नई लाइनअप पेश की
  • AC में 3-in-1 Monsoon Care फीचर मिलता है
  • नई सीरीज AI कूलिंग और नमी कंट्रोल पर फोकस करती है
विज्ञापन

Samsung ने भारत में अपनी 2026 Bespoke AI WindFree Air Conditioner लाइनअप को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि नए AI ACs को खासतौर पर भारतीय मौसम, खासकर मानसून के दौरान होने वाली नमी और उमस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नई सीरीज में AI आधारित कूलिंग, ह्यूमिडिटी कंट्रोल, बेहतर हाइजीन और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung की नई 2026 Bespoke AI WindFree सीरीज में कुल 23 मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी ने इनमें 4-Star Energy Efficiency वाले ऑप्शन भी दिए हैं। ये AC AI टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कनेक्टिविटी और एनर्जी एफिशिएंसी के साथ आते हैं, ताकि यूजर्स को अलग-अलग मौसम में बेहतर कूलिंग एक्सपीरिएंस मिल सके।

Samsung ने नए ACs में 3-in-1 Monsoon Care फीचर दिया है, जिसे खासतौर पर मानसून के मौसम के लिए तैयार किया गया है। इसमें तीन प्रमुख सुविधाएं मिलती हैं, Comfort Drying, जो Samsung के मुताबिक, कमरे की एक्स्ट्रा नमी को कम करते हुए आरामदायक तापमान बनाए रखने में मदद करता है, Freeze Wash, जो AC के अंदर जमा धूल, फफूंदी, बैक्टीरिया और एलर्जन्स को साफ रखने में मदद करता है और Durafin Ultra, जो एंटी-कोरोजन कोटिंग के जरिए नमी की वजह से होने वाले जंग और नुकसान से AC की सुरक्षा करता है।

Samsung Bespoke AI WindFree AC में Dry Comfort Technology भी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें लगे स्मार्ट सेंसर और रेफ्रिजरेंट कंट्रोल सिस्टम कमरे की नमी को अपने आप मैनेज करते हैं। इसका उद्देश्य बिना जरूरत से ज्यादा कूलिंग किए कमरे को आरामदायक बनाए रखना है। साथ ही यह चिपचिपाहट कम करने और इनडोर एयर क्वालिटी बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

Samsung का कहना है कि नई Bespoke AI WindFree सीरीज को भारतीय घरों और मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें AI-बेस्ड कूलिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी, एनर्जी सेविंग, ह्यूमिडिटी मैनेजमेंट और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे AC अपने इस्तेमाल के अनुसार बेहतर परफॉर्मेंस देने की कोशिश करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  3. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  4. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  5. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  6. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  8. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  9. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  10. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »