पावरबैंक में 200W की आउटपुट दी गई है। यह बिल्ट-इन केबल से लैस होकर आता है।
Photo Credit: Ugreen
Ugreen PB728 200W पावरबैंक में 25,000mAh की बैटरी दी गई है।
25,000mAh बैटरी के साथ Ugreen ने मार्केट में नया पावरबैंक पेश किया है। पावरबैंक में 200W की आउटपुट दी गई है। यह बिल्ट-इन केबल्स से लैस होकर आता है। इसमें दो USB-C केबल दी गई हैं। पावरबैंक में फ्रंट की ओर एक कलर डिस्प्ले मिलता है। इसमें रियल टाइम डेटा मिलता है। यूएसबी-सी केबल से 100W की पावर आउटपुट मिलती है। वहीं, अगर एक साथ दो यूएसबी-सी केबल इस्तेमाल की जाए तो यह कुल 200W की आउटपुट दे सकता है। डिवाइस का वजन 623 ग्राम है। कंपनी ने इसे पीसी और एबीएस प्लास्टिक केसिंग के अंदर पेश किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Ugreen PB728 पावरबैंक 25,000mAh को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 359 युआन (लगभग 5000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Ugreen PB728 200W पावरबैंक में 25,000mAh की बैटरी दी गई है। यह बिल्ट-इन केबल्स से लैस होकर आता है। इसमें दो USB-C केबल दी गई हैं। एक केबल 65cm का रीट्रेक्टेबल केबल है जो टॉप पर मौजूद है। वहीं, एक अन्य केबल 30cm का है जो साइड में दिया गया है। यह कैरी करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिन यूजर्स को अपना स्वयं का केबल इस्तेमाल करना है उनके लिए कंपनी ने USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट भी दिया हुआ है।
पावरबैंक में फ्रंट की ओर एक कलर डिस्प्ले मिलता है। इसमें रियल टाइम डेटा मिलता है। उदाहरण के लिए यह शेष बैटरी को दिखाता है। साथ चार्जिंग और डिस्चार्जिंग स्पीड को भी दर्शाता है। इसमें दी गई यूएसबी-सी केबल से 100W की पावर आउटपुट मिलती है। वहीं, अगर एक साथ दो यूएसबी-सी केबल इस्तेमाल की जाए तो यह कुल 200W की आउटपुट दे सकता है। शाओमी के यूजर्स के लिए इसमें कंपनी का खास MiPPS फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल मिलता है। यह 90W स्पीड देता है। सिंगल USB-A पोर्ट की मदद से 33W की आउटपुट मिलती है।
पावरबैंक को चार्ज करने में भी कम समय लगता है। इसमें 100W की इनपुट दी गई है। इसे स्टैंडर्ड यूएसबी-सी पोर्ट, या बिल्ट-इन केबल्स की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इस पावरबैंक के डाइमेंशन 158 x 54 x 50mm हैं। डिवाइस का वजन 623 ग्राम है। कंपनी ने इसे पीसी और एबीएस प्लास्टिक केसिंग के अंदर पेश किया है। पावरबैंक में कई अन्य फीचर्स जैसे टेम्परेचर मॉनिटरिंग, और ओवरचार्ज प्रोटेक्शन भी दिया गया है। यह एयरलाइन्स में भी कैरी किया जा सकता है क्योंकि इसकी कुल एनर्जी रेटिंग 90Wh की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास