Smart Ac

Smart Ac - ख़बरें

  • कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
    Oakter ने भारत में नया Studio AC 5000 (2026) लॉन्च कर दिया है। नया 0.5 टन Window AC छोटे कमरों और स्टूडियो अपार्टमेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसमें Inverter आधारित कूलिंग तकनीक दी है, जो पुराने Fixed-Speed मॉडल की तुलना में ज्यादा स्थिर कूलिंग और कम बिजली खपत देने का दावा करती है। AC में Anti-Dust Filter, Low Noise Operation और CWRC Cooling System जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी लॉन्च कीमत 14,499 रुपये + GST रखी गई है।
  • गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना
    गर्मी बढ़ने के साथ AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रिकल हादसों के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवरहीटिंग, गैस लीक, खराब वायरिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन जैसी वजहें इसके पीछे हो सकती हैं। ऐसे में नया AC खरीदते समय Thermal Protection, Refrigerant Leak Detection, Built-in Voltage Protection और Smart Compressor Cut-Off जैसे सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है। इसके अलावा Fire Resistant PCB, Copper Wiring और समय-समय पर सर्विसिंग भी AC को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।
  • Amazon Great Summer Sale LIVE: शुरू हुई गर्मियों की सबसे बड़ी अमेजन सेल! यहां जानें पॉपुलर डील्स
    Amazon Great Summer Sale 2026 अब सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो गई है। सेल में Samsung, OnePlus, iQOO और Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा लैपटॉप्स, Smart TVs, एयर कंडीशनर्स, रेफ्रिजरेटर्स, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट, No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और Amazon Pay कैशबैक जैसे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। Prime मेंबर्स को फास्ट डिलीवरी और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का फायदा मिलेगा।
  • दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
    Haier ने भारत में Spartan AI Tower AC लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 99,000 रुपये से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इसमें AI Climate Control 2.0, AI Pre-Cooling और Dynamic Environmental Adaptation जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह AC जियोफेंसिंग के जरिए यूजर के घर पहुंचने से पहले ही कूलिंग शुरू कर सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटेड सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम और Supersonic Cooling फीचर मिलता है, जो 10 सेकंड में कूलिंग शुरू करने का दावा करता है। यह AC एक प्रीमियम टावर डिजाइन के साथ आता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia central air conditioner लॉन्च किया है, जो स्मार्ट एयरफ्लो और एनर्जी एफिशिएंसी पर फोकस करता है। इसमें डुअल एयर-आउटलेट डिजाइन दिया गया है, जो कूलिंग और हीटिंग को अलग-अलग मैनेज करता है। कंपनी के मुताबिक APF 4.62 रेटिंग के साथ यह सिस्टम कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें ह्यूमन-सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से एयरफ्लो एडजस्ट करती है। साथ ही यह Xiaomi के स्मार्ट इकोसिस्टम से जुड़कर ऐप और वॉयस के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
  • Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Strong Air Super 1.5 HP एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,699 युआन रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह AC 15 सेकंड में कूलिंग और 30 सेकंड में हीटिंग करने में सक्षम है। इसमें 13cc डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर, 900m³/h एयरफ्लो और AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह 55 डिग्री सेलसियस तक की गर्मी में भी काम कर सकता है और इसमें एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP लॉन्च किया है। यह स्मार्ट एयर कंडीशनर डुअल मिलिमीटर वेव रडार के साथ आता है, जो कमरे में मौजूद लोगों की पोजिशन और मूवमेंट को पहचानकर एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम लोगों की दिशा के अनुसार कूलिंग को बदल सकता है और कमरे में कोई न होने पर एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है। AC में AI आधारित कंट्रोल, Xiaomi HyperOS सपोर्ट और Mi Home ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
    Hisense ने भारत में अपनी नई Intelli Cool Pro Series Room Air Conditioners लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन AC में QSD Rapid Inverter Technology दी गई है, जो तेजी से कूलिंग देने में मदद करती है। इसमें AI Smart Mode भी मिलता है, जो कमरे की स्थिति के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है। इसके अलावा AC में 3D Cool Air Flow, 4 Way Auto Swing और Long Distance Airflow जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह WiFi सपोर्ट के साथ आता है और Hisense ConnectLife ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
  • LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
    LG ने भारत में एयर कंडीशनर (AC) की नई सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने नए Essential Series के एसी मार्केट में पेश किए हैं। ये कंपनी के मेड इन इंडिया AC हैं जो खासतौर पर भारतीय घरों के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि एसी को भारतीय मौसम और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इनमें Smart Inverter कम्प्रेसर लगा है। एसी में 6-in-1 कनवर्टिबल मोड मिलता है।
  • CES 2026: Dreame Technology लाई स्मार्ट ईकोसिस्टम, उतारे नए वैक्यूम क्लीनर, AC, रेफ्रिजिरेटर, स्टाइलिंग डिवाइसेज
    CES 2026 में चाइनीज स्मार्ट अप्लायंसेज मेकर Dreame Technology अपने प्रोडक्ट्स की नई रेंज पेश करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए All Dreams in One Dreame थीम की घोषणा की है जिसका अर्थ है कि एक ही कंपनी के विभिन्न प्रोडक्ट्स आपकी हर जरूरत को पूरा कर सकेंगे।
  • 5 मिनट में पूरा घर ठंडा! Xiaomi का अब तक का सबसे एडवांस एयर कंडीशनर लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia Central Air Conditioner Pro Dual Air Wheel सीरीज लॉन्च की है, जिसे कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड AC सिस्टम बताया जा रहा है। यह सेंट्रल एयर कंडीशनर 120 से 190 वर्ग मीटर के बड़े घरों के लिए डिजाइन किया गया है और 5 HP से लेकर 8 HP तक के वेरिएंट्स में आता है। फ्लैगशिप 8 HP मॉडल डुअल-आउटलेट एयरफ्लो, 7,008 m³/h कूलिंग कैपेसिटी और 5 मिनट में कमरे को ठंडा करने के दावे के साथ पेश किया गया है। इसमें स्मार्ट सेंसर, एनर्जी एफिशिएंसी और 10 साल की वारंटी भी मिलती है।
  • Xiaomi का ये छोटा सा बॉक्स पूरे घर को चलाएगा, एक इशारे में चलेंगे लाइट, पर्दे और AC!
    Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को और आगे बढ़ाते हुए एक नया डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे Xiaomi Smart Control Screen (Standard Edition) कहा जा रहा है। यह एक मिनिमलिस्टिक स्मार्ट हब है जो घर के ऑटोमेशन के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi Smart Control Screen की कीमत चीन में 399 युआन (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है, जबकि इसका क्राउडफंडिंग प्राइस 369 युआन (लगभग 4,600 रुपये) है। यह डिवाइस 10 नवंबर से Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगा।
  • Amazon Sale 2025 में AC, रेफ्रिजिरेटर, वाशिंग मशीन पर Rs 60 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट! जानें बेस्ट डील्स
    Amazon सेल 2025 में कस्टमर्स पॉपुलर ब्रांड्स जैसे Haier, Hitachi, LG, Samsung आदि के होम अप्लायंसेज जैसे वाशिंग मशीन, रेफ्रिजिरेटर, एसी आदि पर बड़ी छूट पा सकते हैं। उदाहरण के लिए LG 655 L Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator का लिस्ट प्राइस है Rs. 1,22,899 लेकिन कस्टमर्स सेल में इसे केवल 58,240 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • Amazon Prime Day Sale 2025: 1.5 Ton साइज, 4 Star एनर्जी रेटिंग और AI फीचर्स, वो भी Rs 30 हजार में!
    Amazon Prime Day Sale 2025 Top AC Deal: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और साथ ही Amazon की Prime Day Sale भी लाइव है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए एक स्मार्ट, एनर्जी-सेविंग और दमदार परफॉर्मेंस वाला AC खरीदना चाह रहे हैं, तो आपके लिए ये एक शानदार मौका है। Amazon की इस सेल में 1.5 टन 4 स्टार स्प्लिट AC इतनी किफायती कीमत पर मिल रहा है, जो शायद आपने सोची भी न हो। Amazon Prime Day 2025 के दौरान Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC (HSU18K-PYAIR4BN-INV) को 29,99 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • AC खरीदने जा रहे हैं? Wi-Fi और Non-Wi-Fi में कौन-सा रहेगा फायदे का सौदा
    अगर आप नया AC खरीदने की सोच रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि Wi-Fi AC लेना चाहिए या Non-Wi-Fi AC, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आजकल स्मार्ट होम का दौर है और एयर कंडीशनर भी अब सिर्फ ठंडी हवा देने तक सीमित नहीं हैं। Wi-Fi ACs में ऐसे फीचर्स आते हैं जो न सिर्फ आपकी सुविधा बढ़ाते हैं, बल्कि बिजली की बचत में भी मदद करते हैं। हालांकि, इनकी कीमत Non-Wi-Fi ACs से थोड़ी ज्यादा होती है। तो सवाल यह है कि क्या ये एक्स्ट्रा खर्चा वाजिब है? आइए, दोनों के बीच के अंतर को समझते हैं ताकि आप एक समझदारी भरा फैसला ले सकें।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »