Royal Enfield ने लॉन्च की नई बुलेट 350. जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसे तीन वेरिएंट्स - मिलिट्री, स्टैंडर्ड और बलैक गोल्ड में खरीदा जा सकेगा। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Royal Enfield ने लॉन्च की नई बुलेट 350. जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है

ख़ास बातें
  • इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल और सेमी-डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है
  • नई बुलेट 350 को पांच कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
विज्ञापन
पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield ने नई Bullet 350 लॉन्च की है। इसका प्राइस 1.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। यह कंपनी की हंटर 350 और क्लासिक 350 मोटरसाइकिल्स के बीच की कैटेगरी में होगी। इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल और सेमी-डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 

नई बुलेट 350 को पांच कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके वेरिएंट के आधार पर फ्रंट और रियर में डिस्क या डिस्क और ड्रम ब्रेक हैं। इसे तीन वेरिएंट्स - मिलिट्री, स्टैंडर्ड और बलैक गोल्ड में खरीदा जा सकेगा। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 

रॉयल एनफील्ड की Hunter 350 की एक वर्ष से कम में बिक्री दो लाख यूनिट्स को पार कर गई है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई इस मोटरसाइकिल की फरवरी में बिक्री एक लाख यूनिट्स तक पहुंची थी। कंपनी की यह सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। यह 17 इंच के व्हील्स वाली रॉयल एनफील्ड की पहली मोटरसाइकिल है। इससे इसे चलाने का एक्सपीरिएंस भी बेहतर हुआ है। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और मेटियोर 350 के समान इसमें 349 cc का इंजन है। इसकी विदेश में भी जोरदार डिमांड है। इसे इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, इटली, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, जर्मनी और कोलंबिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बेचा जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसे ब्राजील में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

हाल ही में रॉयल एनफील्ड के CEO, B Govindarajan ने कहा था, "हंटर 350 मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय है। हमें इसकी एक वर्ष से कम में दुनिया भर में दो लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री पर गर्व है। इसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी काफी पसंद किया जा रहा है। हमारे चेन्नई में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और हमारे ग्लोबल रिटेल नेटवर्क के दम पर हमें हंटर 350 की बढ़ती डिमांड को पूरा करने का विश्वास है।" इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैटेगरी में भी कंपनी जल्द शुरुआत कर सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Stark Future के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड इस मोटरसाइकिल के लिए बैटरी और मोटर भी बना सकती है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »