• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रॉयल एनफील्ड की हंटर की बिक्री 2 लाख यूनिट्स से पार, विदेश में भी जोरदार डिमांड

रॉयल एनफील्ड की हंटर की बिक्री 2 लाख यूनिट्स से पार, विदेश में भी जोरदार डिमांड

पिछले वर्ष लॉन्च की गई रॉयल एनफील्ड की इस मोटरसाइकिल की फरवरी में बिक्री एक लाख यूनिट्स तक पहुंची थी

रॉयल एनफील्ड की हंटर की बिक्री 2 लाख यूनिट्स से पार, विदेश में भी जोरदार डिमांड

कंपनी की यह सबसे अफोर्डेबल और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है

ख़ास बातें
  • इस मोटरसाइकिल की फरवरी में बिक्री एक लाख यूनिट्स तक पहुंची थी
  • यह 17 इंच के व्हील्स वाली कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है
  • पिछले महीने कंपनी की सेल्स 34 प्रतिशत बढ़कर 61,407 यूनिट्स की रही थी
विज्ञापन
पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की Hunter 350 की एक वर्ष से कम में बिक्री दो लाख यूनिट्स को पार कर गई है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई इस मोटरसाइकिल की फरवरी में बिक्री एक लाख यूनिट्स तक पहुंची थी। कंपनी की यह सबसे अफोर्डेबल और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है। 

यह 17 इंच के व्हील्स वाली रॉयल एनफील्ड की पहली मोटरसाइकिल है। इससे इसे चलाने का एक्सपीरिएंस भी बेहतर हुआ है। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और मेटियोर 350 के समान इसमें 349 cc का इंजन है। इसकी विदेश में भी जोरदार डिमांड है। इसे इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, इटली, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, जर्मनी और कोलंबिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बेचा जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसे ब्राजील में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रॉयल एनफील्ड के CEO, B Govindarajan ने कहा, "हंटर 350 मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय है। हमें इसकी एक वर्ष से कम में दुनिया भर में दो लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री पर गर्व है। इसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी काफी पसंद किया जा रहा है। हमारे चेन्नई में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और हमारे ग्लोबल रिटेल नेटवर्क के दम पर हमें हंटर 350 की बढ़ती डिमांड को पूरा करने का विश्वास है।" 

पिछले महीने कंपनी की सेल्स 34 प्रतिशत बढ़कर 61,407 यूनिट्स की रही थी। रॉयल एनफील्ड ने पिछले वर्ष के इसी महीने में 50,265 यूनिट्स बेची थी। इसकी जून में एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल सेल्स 77,109 यूनिट्स की रही। रॉयल एनफील्ड को 350 cc की क्षमता वाली मोटरसाइकिल्स में अधिक डिमांड मिल रही है। कंपनी के पास इस रेंज में Bullet, Hunter, Classic और Meteor मौजूद हैं। इसने जून में 350 cc मोटरसाइकिल्स की 68,554 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

हालांकि, कंपनी की 350-600 cc मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 23 प्रतिशत घटकर 8,445 यूनिट्स की रही। रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैटेगरी में भी जल्द शुरुआत कर सकती है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Stark Future के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड और Stark Future के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। रॉयल एनफील्ड इस मोटरसाइकिल के लिए बैटरी और मोटर भी बना सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  2. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  3. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  4. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  6. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  7. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  8. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  9. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  10. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »