Renault की Kiger, Triber और Kwid पर 45,000 रुपये तक डिस्काउंट की पेशकश

देश में कंपनी Kiger, Triber और Kwid की बिक्री करती है। इसकी अप्रैल में देश में सेल्स 14.2 प्रतिशत घटकर 3,707 यूनिट्स की थी

Renault की Kiger, Triber और Kwid पर 45,000 रुपये तक डिस्काउंट की पेशकश

पिछले कुछ महीनों में कंपनी की सेल्स घटी है

ख़ास बातें
  • इसकी अप्रैल में देश में सेल्स 14.2 प्रतिशत घटकर 3,707 यूनिट्स की थी
  • Renault ने जून के अंत तक अपनी कारों पर डिस्काउंट की पेशकश की है
  • पिछले वर्ष देश में कंपनी ने 10 लाख यूनिट्स की प्रोडक्शन को पार किया था
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से सेल्स में गिरावट का सामना कर रही Renault ने अपनी कारों पर डिस्काउंट की पेशकश की है। देश में कंपनी Kiger, Triber और Kwid की बिक्री करती है। इसकी अप्रैल में देश में सेल्स 14.2 प्रतिशत घटकर 3,707 यूनिट्स की थी। कंपनी के मार्केट शेयर में भी कमी हुई थी। 

Renault ने जून के अंत तक अपनी कारों पर कैश डिस्काउंट और अन्य बेनेफिट्स की पेशकश की है। कंपनी ने बताया कि प्रत्येक कस्टमर को 8,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल सकता है। इसने ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच, ग्राम पंचायत के सदस्यों और किसानों को 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की है। Renault Kiger पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और इतना ही एक्सचेंज बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त लॉयल्टी बेनेफिट भी है। इसका शुरुआती प्राइस 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह इंजन के दो विकल्पों के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। 

Triber पर 20,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनेफिट दिया जा रहा है। इसके अलावा 10,000 रुपये का लॉयल्टी बेनेफिट भी है। इसका शुरुआती प्राइस 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें इंजन के दो विकल्प हैं। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में है। Renault की Kwid हैचबैक पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और इतना ही एक्सचेंज बेनेफिट लिया जा सकता है। इस पर 10,000 रुपये का लॉयल्टी बेनेफिट भी है। Kwid का शुरुआती प्राइस लगभग 4.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। 

पिछले वर्ष देश में Renault ने  10 लाख यूनिट्स की प्रोडक्शन को पार कर लिया था। कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी 4,80,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की है। देश में इसके पास 450 से अधिक सेल्स और 530 सर्विस सेंटर्स का नेटवर्क है। केंद्र सरकार के 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत कंपनी की नई कारों में 90 प्रतिशत लोकलाइजेशन हासिल करने की योजना है। कंपनी ने Kiger के RTX (O) वेरिएंट को भी पेश किया था। इसका शुरुआती प्राइस 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8.0 इंच की टचस्क्रीन, LED हेडलैंप और टेल-लैंप, 16 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »