Realme कर रहा 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम, मोबाइल होंगे तुरंत चार्ज

Realme फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक नया कदम उठाने जा रहा है।

Realme कर रहा 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम, मोबाइल होंगे तुरंत चार्ज

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच 1.5K डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक नया कदम उठाने जा रहा है।
  • चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में Realme हमेशा सबसे आगे रहा है।
  • Realme GT Neo 5 पेश किया जो कि 240W चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है।
विज्ञापन
Realme फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक नया कदम उठाने जा रहा है। यूट्यूब TheTechChap के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में Realme ग्लोबल के मार्केटिंग हेड फ्रांसिस वोंग ने खुलासा किया कि कंपनी वर्तमान में 300W चार्जिंग टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है। यहां हम आपको रियलमी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में Realme हमेशा सबसे आगे रहा है। 2021 में कंपनी ने GT Master Edition स्मार्टफोन के साथ अपनी 65W डार्टचार्ज टेक्नोलॉजी पेश की जो 33 मिनट में इसकी 4300mAh बैटरी को फुल चार्ज कर सकती है। अगले साल 2022 में Realme ने 150W चार्जिंग सपोर्ट के साथ GT Neo 3 पेश किया जो कि 4500mAh की बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। 

ब्रांड ने बीते साल फ्लैगशिप Realme GT Neo 5 पेश किया जो कि 240W चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है, जिससे यूजर्स 10 मिनट से कम समय में अपने फोन को फुल चार्ज कर सकते हैं। इसका सीक्वल अब और भी फास्ट 300W सॉल्युशन के तौर पर तैयार किया गया है। Redmi वर्तमान में फोन के लिए 300W चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाला इकलौता ब्रांड है। उनका डेमो दमदार रिजल्ट दिखाता है, जिसमें फोन तीन मिनट से कम समय में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है और सिर्फ 5 मिनट से कम समय में फुल चार्ज हो जाता है।

Realme की 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। वोंग के साथ इंटरव्यू में चार्जिंग समय या अन्य कमी जैसी बातों पर चर्चा नहीं की गई। फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि यह टेक्नोलॉजी कमर्शियल तौर पर स्मार्टफोन में कब उपलब्ध होगी या नहीं। फास्ट चार्जिंग बेहतर सुविधा प्रदान करती है, खासकर जो यूजर्स ज्यादा समय एक जगह पर टिकते नहीं हैं तो उनके लिए यह बेहतर विकल्प है। हालांकि, इसके अपने नुकसान भी हैं, क्योंकि फास्ट चार्जिंग स्पीड के चलते फोन ज्यादा गर्म हो सकता है जिसका सीधा असर बैटरी हेल्थ और और लंबे समय तक चलने पर पड़ता है। 

इसके अलावा कंपनी को यह साफ करने की जरूरत है कि ऐसी हाई-वाट कैपेसिटी वाली चार्जिंग का सपोर्ट करने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर हो, जैसे कि बड़े और ज्यादा वेपोर चेंबर कूलिंग सिस्टम, जिससे फोन की कीमत बढ़ सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Realme इन दिक्कतों को ठीक करके 300W फास्ट चार्जिंग मार्केट में ला सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme Smartphone, Realme Fast Charging
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »