OLX ने की छंटनी की तैयारी, कंपनी से बाहर होंगे 1,500 वर्कर्स

ऑनलाइन सेल और परचेज जैसी सर्विसेज देने वाला इस कंपनी का कहना है कि इसकी सर्विसेज की डिमांड में कमी होने के कारण यह फैसला किया गया है

OLX ने की छंटनी की तैयारी, कंपनी से बाहर होंगे 1,500 वर्कर्स

कंपनी कॉस्ट में कमी के लिए जरूरी उपाय कर रही है

ख़ास बातें
  • कंपनी की सर्विसेज की डिमांड में कमी होने के कारण यह फैसला किया गया है
  • OLX Group ने अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स को 15 प्रतिशत घटाने की घोषणा की है
  • इससे पहले Google, Microsoft, Amazon, SAP जैसी कंपनियों में छंटनी हुई है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में बहुत सी टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कफोर्स में कटौती की है। OLX Group ने भी अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स को 15 प्रतिशत घटाने की घोषणा कीा है। कंपनी का कहना है कि इसकी सर्विसेज की डिमांड में कमी होने के कारण यह फैसला किया गया है। कंपनी से लगभग 1,500 वर्कर्स को हटाया जाएगा। 

OLX के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी खर्च कमी के लिए जरूरी उपाय कर रही है। इससे पहले Google, Microsoft, Amazon, SAP, Twitter और Meta जैसी बड़ी टेक कंपनियों में बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की गई है। इन कंपनियों को स्लोडाउन और डिमांड घटने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल इक्विपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Philips ने सोमवार को बताया था कि वह 6,000 वर्कर्स की छंटनी करेगी। कंपनी को गड़बड़ी वाले स्लीप रेस्पिरेटर्स को बड़ी संख्या में रिकॉल करने से नुकसान हुआ है। फिलिप्स ने कुछ महीने पहले 4,000 वर्कर्स को हटाया था। 

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Roy Jakobs ने बताया कि फिलिप्स को अगले दो वर्षों में वर्कफोर्स में कटौती करने का मुश्किल लेकिन जरूरी फैसला लेना पड़ा है। Jakobs ने एक स्टेटमेंट में कहा, "पिछले वर्ष फिलिप्स और हमारे स्टेकहोल्डर्स के लिए बहुत मुश्किल रहा था। हम परफॉर्मेंस में सुधार के लिए कदम उठा रहे हैं।" नीदरलैंड की इस कंपनी को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 10.5 करोड़ यूरो का लॉस हुआ था। पिछले पूरे वर्ष के लिए कंपनी का लॉस 1.6 अरब डॉलर का था। फिलिप्स ने लगभग दो वर्ष पहले स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों का इलाज करने वाले अपने अपलायंसेज को बड़ी संख्या में रिकॉल किया था। इन अप्लायंसेज से मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका थी। 

ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भी पिछले वर्ष अपने डिवाइसेज ग्रुप से वर्कर्स की छंटनी की थी। कंपनी की योजना लगभग 10,000 जॉब्स में कटौती करने की है। इनमें रिटेल और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजंस शामिल होंगी।  Amazon के एग्जिक्यूटिव Dave Limp ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि कंपनी ने अपनी डिवाइसेज यूनिट का साइज घटाने का फैसला किया है। एमेजॉन के डिवाइसेज में वॉयस असिस्टेंट Alexa की सबसे अधिक बिक्री होती है। हालांकि, कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos का कहना है कि इन डिवाइसेज को डिस्काउंट पर बेचा जाता है और यह कई बार कॉस्ट से भी कम होता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »