Philips में होगी 6,000 वर्कर्स की छंटनी, भारी घाटे में कंपनी

कंपनी को गड़बड़ी वाले स्लीप रेस्पिरेटर्स को बड़ी संख्या में रिकॉल करने से नुकसान हुआ है। फिलिप्स ने कुछ महीने पहले 4,000 वर्कर्स को हटाया था

Philips में होगी 6,000 वर्कर्स की छंटनी, भारी घाटे में कंपनी

कंपनी को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 10.5 करोड़ यूरो का लॉस हुआ था

ख़ास बातें
  • फिलिप्स ने कुछ महीने पहले 4,000 वर्कर्स को हटाया था
  • पिछले पूरे वर्ष के लिए कंपनी का लॉस 1.6 अरब डॉलर का था
  • पिछले कुछ वर्षों में इस कंपनी में बड़े बदलाव हुए हैं
विज्ञापन
वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही मेडिकल इक्विपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Philips ने बताया है कि वह 6,000 वर्कर्स की छंटनी करेगी। कंपनी को गड़बड़ी वाले स्लीप रेस्पिरेटर्स को बड़ी संख्या में रिकॉल करने से नुकसान हुआ है। फिलिप्स ने कुछ महीने पहले 4,000 वर्कर्स को हटाया था। 

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Roy Jakobs ने बताया कि फिलिप्स को अगले दो वर्षों में वर्कफोर्स में कटौती करने का मुश्किल लेकिन जरूरी फैसला लेना पड़ा है। Jakobs ने एक स्टेटमेंट में कहा, "पिछले वर्ष फिलिप्स और हमारे स्टेकहोल्डर्स के लिए बहुत मुश्किल रहा था। हम परफॉर्मेंस में सुधार के लिए कदम उठा रहे हैं।" नीदरलैंड की इस कंपनी को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 10.5 करोड़ यूरो का लॉस हुआ था। पिछले पूरे वर्ष के लिए कंपनी का लॉस 1.6 अरब डॉलर का था। फिलिप्स ने लगभग दो वर्ष पहले स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों का इलाज करने वाले अपने अपलायंसेज को बड़ी संख्या में रिकॉल किया था। इन अप्लायंसेज से मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका थी। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में फिलिप्स की कमान संभालने वाले Jakobs ने कहा कि कंपनी को परफॉर्मेंस में सुधार करने के साथ ही कामकाज के तरीके और प्रोडक्टिविटी को बेहतर करने की जरूरत है। फिलिप्स की शुरुआत 130 वर्ष से अधिक पहले एक लाइटिंग फर्म के तौर पर हुई थी। पिछले कुछ वर्षों में इस कंपनी में बड़े बदलाव हुए हैं। इसने अपने कई एसेट्स बेचे हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स बनाने पर फोकस किया है। 

ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भी पिछले वर्ष अपने डिवाइसेज ग्रुप से वर्कर्स की छंटनी की थी। कंपनी की योजना लगभग 10,000 जॉब्स में कटौती करने की है। इनमें रिटेल और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजंस शामिल होंगी।  Amazon के एग्जिक्यूटिव Dave Limp ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि कंपनी ने अपनी डिवाइसेज यूनिट का साइज घटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था, "हम एक अनिश्चित मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति का सामना कर रहे हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में उन एरिया पर अधिक ध्यान दिया है जो हमारे कस्टमर्स और बिजनेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।" एमेजॉन के डिवाइसेज में वॉयस असिस्टेंट Alexa की सबसे अधिक बिक्री होती है। हालांकि, कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos का कहना है कि इन डिवाइसेज को डिस्काउंट पर बेचा जाता है और यह कई बार कॉस्ट से भी कम होता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »