Ola Electric के नए ई-स्कूटर में होगा पार्टी मोड फीचर

कंपनी ने एक टीजर वीडियो में एक नया फीचर MoveOS 3 दिखाया है, जो पार्टी मोड जैसा लग रहा है। इसमें लाइट्स के ऑन और ऑफ होने के साथ म्यूजिक प्ले हो रहा है

Ola Electric के नए ई-स्कूटर में होगा पार्टी मोड फीचर

कंपनी दिवाली पर अपने नए ई-स्कूटर को लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक टीजर वीडियो में नया फीचर MoveOS 3 दिखाया है
  • नया फीचर पार्टी मोड जैसा लग रहा है
  • ऐसा फीचर अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla की कारों में भी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में ऑटोमोबाइल कंपनियां नए इलेक्ट्रिक मॉडल भी लॉन्च कर रही है। इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में Ola Electric ने दिवाली पर अपने नए ई-स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी की है। इसके साथ ही कंपनी ने एक टीजर वीडियो में एक नया फीचर MoveOS 3 दिखाया है, जो पार्टी मोड जैसा लग रहा है। इसमें लाइट्स के ऑन और ऑफ होने के साथ म्यूजिक प्ले हो रहा है। 

Ola Electric ने ट्वीट में कहा है, "नए MoveOS के लिए तैयार रहे, जिससे आप किसी भी समय, किसी भी जगह पार्टी शुरू कर सकेंगे।" इसी तरह का फीचर अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla की इलेक्ट्रिक कारों में भी देखा गया है। पार्टी मोड फीचर के अलावा Ola Electric सेंटर स्टैंड और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी एक्सेसरीज को भी लॉन्च कर सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि कंपनी एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी काम कर रही है। यह मार्केट में पहले से उपलब्ध ई-स्कूटर्स से कम रेंज देगा और इसकी पावर भी कम हो सकती है। इसका प्राइस लगभग 80,000 रुपये होने का अनुमान है।

कंपनी ने अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर को दिवाली तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने पहले दशहरा तक यह डिस्काउंट दिया था। Ola Electric का दावा है कि अधिक डिमांड के कारण यह ऑफर बढ़ाया गया है। कंपनी पांच वर्ष के एक्सटेंडेड वॉरंटी पैकेज पर भी 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

Ola S1 Pro का प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिस्काउंट के बाद इसे 1.30 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए कस्टमर्स को Ola Electric की वेबसाइट पर फेस्टिव ऑफर टैब को क्लिक करना होगा। इसके बाद S1 Pro को डिस्काउंटेड प्राइस, लगभग 1.30 लाख रुपये पर खरीदने का विकल्प मिलेगा। इस ई-स्कूटर की सिंगल चार्ज में ARAI से सर्टिफाइड रेंज 180 किलोमीटर से अधिक की है। हालांकि, वास्तविक स्थितियों में इसके लगभग 170 किलोमीटर होने का दावा किया जाता है। इसकी टॉप स्पीड 116 kmph है और यह 0 से 40 kmph तक की स्पीड तीन सेकेंड से कम में पकड़ लेता है। इसमें 4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है जिसे चार्ज होने में लगभग 6 घंटे 30 मिनट लगते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »