इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब Ola लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक कार भी!

भारतीय मोबिलिटी स्टार्ट-अप अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को देश में लोकल तौर पर बना सकती है और खबर है कि इसके लिए कंपनी बैंगलुरु में ग्लोबल डिज़ाइन सेंटर भी स्थापित करने की तैयारी में है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब Ola लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक कार भी!

Ola ने हाल ही में अपना पहला Electric Scooter लॉन्च करने की घोषणा भी की थी

ख़ास बातें
  • Ola जल्द भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है
  • हाल ही में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी की थी घोषणा
  • देश के 400 शहरों में 1 लाख हाइपरचार्जर स्टेशन स्थापित करने की भी तैयारी
विज्ञापन
Ola भारत में जल्द इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च करने वाली है, यह बात तो हम जानते हैं, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (Electric car) करने वाली है। हाल ही में Ola ने घोषित किया था कि कंपनी भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Vehicles) के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन की कमी पूरी करने के लिए 1 लाख से ज्यादा हाइपरचार्जर नेटवर्क स्थापित करने का वादा भी किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि ओला अब भारत में शुरू हो रही इलेक्ट्रक व्हाइकल मार्केट में क्रांति लाने की तैयारी कर रही है।

Autocar India की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Ola भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही रिपोर्ट में इसके डिज़ाइन या स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की जानकारी दी गई है। हालांकि सोर्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट कहती है कि आगामी Ola Electric Car बॉर्न-इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनेगी और इसका डिज़ाइन बेहद आधुनिक होगा। यह कॉम्पेक्ट कार होगी, जो सीमित रेंज के साथ आएगी। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी। इन सब से यह पता चलता है कि कंपनी इस कार से युवा पीढ़ी और देश की ज्यादा से ज्यादा आबादी को आकर्षित करने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट कहती है कि भारतीय मोबिलिटी स्टार्ट-अप अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को देश में लोकल तौर पर बनाएगी और इसके लिए कंपनी बैंगलुरु में ग्लोबल डिज़ाइन सेंटर भी स्थापित करने की तैयारी में है। खबर है कि Ola ने अपने इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट के लिए ऑटोमोबाइल दिग्गज Tata के कुछ डिज़ाइन भी भर्ती किए हैं।

हाल ही में Ola ने अपने पहले Electric Scooter के लॉन्च की जानकारी साझा की थी। भारत में चार्जिंग स्टेशन की कमी पूरी करने के लिए कंपनी ने देश के 400 शहरों में 1 लाख हाइपरचार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की घोषणा भी की। इनमें से 5 हज़ार स्टेशन इसी साल 100 शहरों में स्थापित किए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि इन स्टेशन में मौजूद Ola चार्जर स्कूटर को मात्र 18 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज कर देंगे, जिससे स्कूटर 75 किलोमीटर की रेंज निकाल सकेगा। Ola ने एक अन्य ट्वीट में यह भी कहा है कि कंपनी हर 2 सेकंड में 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही है।

 पिछले साल मई में ओला ने एम्स्टर्डम (Amsterdam) स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Etergo BV का  अधिग्रहण किया था। इसके बाद से कई खबरों का कहना है कि कंपनी अपने स्कूटर में Etergo के लोकप्रिय स्कूटर AppScooter की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »