• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर जुलाई में होगा लॉन्च, हर 2 सेकंड में बना रही है 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर जुलाई में होगा लॉन्च, हर 2 सेकंड में बना रही है 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की धीमी बिक्री का कारण कहीं न कहीं चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। हालांकि Ola इसका समाधान करने की तैयारी में है।

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर जुलाई में होगा लॉन्च, हर 2 सेकंड में बना रही है 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric Scooter में Etergo AppScooter के समान फीचर्स हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Ola ने अपने आगामी स्कूटर और हाइपरचार्ज नेटवर्क की योजना साझा की है
  • कंपनी आने वाले कुछ सालों में भारत के 400 शहरों में लगाएगी 1 लाख स्टेशन
  • इन चार्जर की मदद से Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 18 मिनट में होंगे 50% चार्ज
विज्ञापन
Ola Electric Scooter के लॉन्च को लेकर पिछले कुछ महीनों से कई खबरें सुनने को मिल गई है और अब एक रिपोर्ट का दावा है कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में जुलाई में लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर चैनल के जरिए देश के 400 शहरों में 1 लाख हाइपरचार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की घोषणा भी की है। इनमें से 5 हज़ार स्टेशन इसी साल 100 शहरों में स्थापित किए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि इन स्टेशन में मौजूद Ola चार्जर स्कूटर को मात्र 18 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज कर देंगे, जिससे स्कूटर 75 किलोमीटर की रेंज निकाल सकेगा। Ola ने एक अन्य ट्वीट में यह भी कहा है कि कंपनी हर 2 सेकंड में 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही है।

PTI की रिपोर्ट कहती है कि Ola इस साल जुलाई में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने अपने आधिकारिक चैनल्स पर लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। बता दें कि पिछले साल मई में ओला ने एम्स्टर्डम (Amsterdam) स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Etergo BV का  अधिग्रहण किया था। इसके बाद से कई खबरों का कहना है कि कंपनी अपने स्कूटर में Etergo के लोकप्रिय स्कूटर AppScooter की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर सकती है Ola ने एक ट्वीट में यह भी कहा है कि कंपनी हर 2 सेकंड में 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही है।

भारत में अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की धीमी बिक्री का कारण कहीं न कहीं चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। हालांकि Ola इसका समाधान करने की तैयारी में है। जैसा कि हमने बताया कंपनी ने देश में 1 लाख हाइपरचार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का वादा किया है, जिनमें से 5,000 स्टेशन 100 शहरों में इस साल स्थापित किए जाएंगे। ये हाई-टेक चार्जिंग स्टेशन शहरों में मौजूद ऑफिस कॉम्प्लेक्स, आईटी पार्क, मॉल, कैफे आदि जगहों पर लगाए जाएंगे। इस इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने के लिए कंपनी ने अगले पांच सालों में 2 बिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी ने फिलहाल आगामी स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स की जानाकारियां साझा नहीं की हैं, लेकिन यदि यह स्कूटर Etergo के AppScooter की तरह हुआ, तो हम कुछ हद तक Ola Electric Scooter को लेकर अंदाज़े लगा सकते हैं। Etergo AppScooter में बदले जाने वाले 3kWh के तीन बैटरी मॉड्यूल मिलते हैं, जिनमें से प्रत्येक मॉड्यूल 80 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होता है। इस तरह से स्कूटर कुल 240 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। इस स्कूटर में 6kW की मोटर मिलती है, जो 50Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यूरोप में स्कूटर की टॉप स्पीड 40Kmph है। हालांकि, बता दें कि यूरोप में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बनाए गए नियम भारत से काफी अलग हैं। यूरोप में कंपनियों को अपनी गाड़ियों की टॉप स्पीड को सीमित करना पड़ता है। जबकि भारत में ऐसा नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  2. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  7. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  9. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  10. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »