• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • खत्म होगी हवाई यात्रियों की बोरियत! फ्लाइट में चला सकेंगे इंटरनेट, नियमों में किया गया बड़ा बदलाव

खत्म होगी हवाई यात्रियों की बोरियत! फ्लाइट में चला सकेंगे इंटरनेट, नियमों में किया गया बड़ा बदलाव

ऐसा प्रतीत होता है कि दूरसंचार विभाग (DoT) ने पाया कि भारत में पिछला नियम यात्रियों को वाई-फाई की पेशकश करने के लिए एयरलाइंस और नेटवर्क प्रोवाइडर्स को खासा प्रोत्साहित नहीं करता था।

खत्म होगी हवाई यात्रियों की बोरियत! फ्लाइट में चला सकेंगे इंटरनेट, नियमों में किया गया बड़ा बदलाव

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • DoT इंडिया ने फ्लाइट एंड मैरिटाइम कनेक्टिविटी रूल्स, 2018 में संशोधन किया
  • नया नियम एयरलाइन को निश्चित ऊंचाई पर Wi-Fi उपलब्ध कराने की अनुमति देता है
  • विमान यात्रियों को मिनिमम 3,000 मीटर की ऊंचाई पर होना जरूरी
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार विभाग (DoT) ने हाल ही में इन-फ्लाइट और मैरिटाइम Wi-Fi कनेक्टिविटी के लिए एक नए नियम की घोषणा की। कुछ नए मानदंड तय किए गए हैं, जिसके तहत यात्रियों को इंटरनेट कनेक्टिविटी का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस नियम में बदलाव के साथ, एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी भारतीय एयरलाइंस फाइनली डॉमेस्टिक ट्रैवल करने वाले यात्रियों को सर्विस देने में सक्षम हो सकती हैं। बता दें कि वर्तमान में केवल Vistara ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के ट्रैवलर्स को इन-फ्लाइट वाई-फाई प्रदान करता है।

DoT इंडिया ने फ्लाइट एंड मैरिटाइम कनेक्टिविटी रूल्स, 2018 में संशोधन किया है। नया नियम ऊंचाई की परवाह किए बिना विमान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति मिलते ही उड़ान के दौरान वाई-फाई उपलब्ध कराने की अनुमति देता है। एक सब-रूल में कहा गया है कि भारतीय हवाई क्षेत्र में विमान यात्रियों को मिनिमम 3,000 मीटर की ऊंचाई पर वाई-फाई के जरिए इंटरनेट का एक्सेस दे सकते हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि दूरसंचार विभाग (DoT) ने पाया कि भारत में पिछला नियम यात्रियों को वाई-फाई की पेशकश करने के लिए एयरलाइंस और नेटवर्क प्रोवाइडर्स को खासा प्रोत्साहित नहीं करता था। यह उन मुद्दों के कारण हो सकता है, जहां आवश्यक ऊंचाई तक पहुंचने के बाद भी, इन-फ्लाइट नेटवर्क अभी भी ग्राउंड सिस्टम में हस्तक्षेप कर सकता है।

नियम में हालिया बदलाव, जिसे अब फ्लाइट एंड मैरिटाइम कनेक्टिविटी (संशोधन) नियम, 2024 नाम दिया गया है, का उद्देश्य यात्रियों के लिए इंटरनेट एक्सेस को आसान बनाना है। इस बदलाव के बारे में पोस्ट करते हुए, DoT के आधिकारिक X हैंडल ने शेयर किया, "वाई-फाई के माध्यम से उड़ानों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए उड़ान और समुद्री कनेक्टिविटी नियमों में संशोधन किया गया है।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »