• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ

Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ

Xiaomi ने बाजार में Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ

Photo Credit: Xiaomi

Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition मिनटों में बर्फ जमा सकता है।

ख़ास बातें
  • इस सिंगल यूनिट से गर्म पानी और बर्फ दोनों बनाए जा सकते हैं।
  • इस मशीन में कटीन्यूअस वाटर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।
  • इसके स्टोरेज एरिया में 40 से ज्यादा बर्फ के टुकड़े रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

Xiaomi ने बाजार में Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition लॉन्च कर दिया है। Xiaomi ने इस डिवाइस को उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है जो ज्यादा खर्च किए बिना प्रीमियम सुविधा चाहते हैं। जिन घरों में डेली नियमित रूप से बर्फ का उपयोग होता है यह उनके लिए बेहतर विकल्प है। यहां हम आपको Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition Price

कीमत की बात करें तो Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition की कीमत 1999 युआन (लगभग 28,072 रुपये) है। यह डिवाइस बिक्री के लिए Xiaomi Youpin पर लिस्टेड कर दिया गया है।

Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition Features & Specifications

Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition सिंगल यूनिट से गर्म पानी और बर्फ दोनों बना सकता है। इस मशीन में कटीन्यूअस वाटर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जिससे बुलबुले कम होते हैं और बर्फ के साफ टुकड़े बनते हैं। कंपनी मॉडर्न रेफ्रिजरेटर में उपयोग होने वाली इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी का भी उपयोग कर रही है, जिससे यह यूनिट 5°C से 38°C तक तापमान पर काम कर सकती है। इसका बिल्ट इन आइस कंपार्टमेंट सिंगल बटन प्रेस पर ऑटोमैटिक आइस डिस्पेंसिंग करता है। इसके चलते यूजर्स को बर्फ निकालने या उसे हाथ से तोड़ने की जरूरत नहीं होती है। 

Xiaomi का कहना है कि इसके स्टोरेज एरिया में एक बार में 40 से ज्यादा बर्फ के टुकड़े रखे जा सकते हैं, जो छोटी-मोटी पार्टियों या डेली के इस्तेमाल के लिए काफी होंगे। इसके अंदर इंसुलेशन भी दिया गया है, जिससे बर्फ पिघलने की प्रक्रिया धीमा होती है। गर्म पानी के लिए इस डिस्पेंसर में 2050W का थिक-फिल्म हीटिंग सिस्टम है, जो लगभग तीन सेकंड में गर्म पानी उपलब्ध करा सकता है। यूजर्स कई प्रीसेट टेंप्रेचर लेवल में से चुन सकते हैं या Mi Home ऐप के जरिए तापमान को 40°C से 90°C के बीच एडजस्ट कर सकते हैं। Xiaomi ने सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया है। बर्फ रखने वाले सेक्शन और ठंडे पानी के टैंक दोनों में UV एंटीबैक्टीरियल लाइटिंग लगाई गई है। सिस्टम इंटरनल पाइप और स्टोरेज एरिया के लिए ऑटोमैटिक हाई टेंप्रेचर क्लीनिंग की सुविधा भी प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »