भारत में तेजी से बढ़ रही Mercedes की 1 करोड़ रुपये से महंगी कारों की बिक्री

कंपनी की इन कारों में लग्जरी SUV और GLE 450, GLE400d, GLS, GLS Maybach और EQS जैसी इलेक्ट्रिक सेडान कारें शामिल हैं

भारत में तेजी से बढ़ रही Mercedes की 1 करोड़ रुपये से महंगी कारों की बिक्री

कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक सेडान EQS 580 लॉन्च की थी

ख़ास बातें
  • कंपनी की बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हाई-एंड व्हीकल्स की है
  • इन व्हीकल्स का प्राइस 1 करोड़ रुपये से अधिक है
  • मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी तेजी आई है
विज्ञापन
देश में प्रीमियम कारों के बायर्स बढ़ रहे हैं। लग्जरी कार कंपनी Mercedes-Benz की एक करोड़ रुपये से अधिक प्राइस वाली कारों की बिक्री इस वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में  लगभग 68 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी की इन कारों में लग्जरी SUV और  GLE 450, GLE400d, GLS, GLS Maybach और EQS जैसी इलेक्ट्रिक सेडान कारें शामिल हैं। 

मर्सिडीज बेंज की भारतीय यूनिट ने इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक 11,648 यूनिट्स बेची। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी की बिक्री से अधिक है। कंपनी ने बताया कि इसमें से लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हाई-एंड व्हीकल्स की है। इन व्हीकल्स का प्राइस एक करोड़ रुपये से अधिक है। मर्सिडीज का कहना है कि हाई-एंड की बिक्री और बढ़ सकती है क्योंकि इस सेगमेंट में लगभग 7,000 यूनिट्स के ऑर्डर्स लंबित हैं। इस सेगमेंट में  GLE 450, GLE400d, GLS, GLS Maybach, S-Class, S-Class Maybach, G-Class, AMG E53 और E63 AMG के अलावा EQS और EQS53 AMG जैसी इलेक्ट्रिक सेडान शामिल हैं। 

कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक सेडान EQS 580 लॉन्च की थी। इसके लिए मर्सिडीज को 300 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं। इस कार का प्राइस लगभग 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह देश में मर्सिडीज का तीसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। इससे पहले कंपनी ने EQS 53 के AMG वर्जन की बिक्री शुरू की थी। इस कार में 107.8 kWh की लिथियम-आयन बैटरी और चार मोटर का सेट है। इसके प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर है। मर्सिडीज का कहना है कि यह ARAI सर्टिफिकेशन के आधार पर सिंगल चार्ज में 857 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह देश में सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। 

हालांकि, वास्तविक स्थितियों में इसकी रेंज कम हो सकती है। इसमें 523 bhp की अधिकतम पावर है। यह 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में लगभग चार सेकेंड लेती है। इसके मुख्य फीचर्स में 56-इंच MBUX हायपरस्क्रीन शामिल है। इसमें पैसेंजर डिस्प्ले के लिए तीन स्मॉल स्क्रीन्स, सेंट्रल इंफोटेंमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले को शामिल किया गया है। EQS 580 के लॉन्च पर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Nitin Gadkari ने कहा था कि इस कार को खरीदना मेरे बजट से भी बाहर है। उनका कहना था कि कंपनी को इसकी कॉस्ट कम करने के लिए इसका लोकल प्रोडक्शन बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »