Maruti Suzuki की कारों पर फेस्टिव सीजन से पहले सितंबर में भारी डिस्काउंट

कंपनी की ओर से दिए जा रहे बेनेफिट्स में कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है

Maruti Suzuki की कारों पर फेस्टिव सीजन से पहले सितंबर में भारी डिस्काउंट

हाल ही में कंपनी की हाल ही में एरिना डीलरशिप्स ने 70 लाख कारों की बिक्री को पार किया था

ख़ास बातें
  • मारूति के आठ मॉडल्स पर 59,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इसमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सेल्स इस वर्ष मजबूत रही है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने सितंबर में Arena डीलरशिप्स के जरिए बेची जाने वाली अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की है। कंपनी के आठ मॉडल्स पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हाल ही में मारूति की एरिना डीलरशिप्स ने 70 लाख कारों की बिक्री को पार किया था। 

कंपनी की ओर से दिए जा रहे बेनेफिट्स में कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। मारूति की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल WagonR पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस लिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके CNG वेरिएंट पर 30,000 रुपये के कैश डिस्काउंट सहित 54,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। मारूति की Swift हैचबैक खरीदने पर 35,000 रुपये के कैश बेनेफिट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अतिरिक्त 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। 

कंपनी की स्मॉल कार Alto K10 पर 54,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। इनमें इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर विशेषतौर पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक और CNG वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। मारूति के Celerio, Dzire, Ertiga और Eeco जैसे अन्य मॉडल्स पर 20,000 रुपये से 59,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

हाल ही में मारूति ने बताया था कि उसे इस फेस्टिव सीजन में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 10 लाख यूनिट से ज्यादा रहने की उम्मीद है। कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Shashank Srivastava ने कहा था कि आमतौर पर फेस्टिव सीजन में एक वर्ष के दौरान कुल सेल्स का 22-26 प्रतिशत मिलता है। उन्होंने बताया था, "इस फाइनेंशियल ईयर में पैसेंजर व्हीकल्स की कुल सेल्स लगभग 40 लाख यूनिट्स होने का अनुमान है। फेस्टिव सीजन में सेल्स लगभग 10 लाख यूनिट्स की हो सकती है।" ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सेल्स इस वर्ष मजबूत रही है और यह आगामी महीनों में भी जारी रहने की उम्मीद है। मारूति के पास पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में लगभग 43 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »