• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी ताकत बन रहा भारत, 2.7 करोड़ व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग

ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी ताकत बन रहा भारत, 2.7 करोड़ व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के कुल प्रोडक्शन में कमर्शियल व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 10 लाख यूनिट्स की थी

ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी ताकत बन रहा भारत, 2.7 करोड़ व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग

बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां डिमांड बढ़ने के कारण SUV के सेगमेंट में नए मॉडल्स ला रही हैं

ख़ास बातें
  • व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग में टू-व्हीलर्स की संख्या लगभग दो करोड़ थी
  • पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है
  • SUV सेगमेंट का कुल वैल्यू में योगदान आधे से अधिक का था
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी है। जापान को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन चुका है। इस मार्केट के सभी सेगमेंट्स में डिमांड में तेजी से बढ़ोतरी की वजह से बड़ी संख्या में व्हीकल्स बनाए जा रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष में भारत में लगभग 2.7 करोड़ व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग हुई थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वित्त वर्ष में देश में व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग लगभग 108 अरब डॉलर की थी। देश में लगभग 2.7 करोड़ व्हीकल्स बनाए गए थे और इनमें टू-व्हीलर्स की संख्या लगभग दो करोड़ की थी। पिछले वित्त वर्ष में दुनिया के सबसे बड़ी व्हीकल्स के मार्केट चीन में भी लगभग इतनी ही संख्या में टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग हुई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के कुल प्रोडक्शन में कमर्शियल व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 10 लाख यूनिट्स की थी। यह कुल वॉल्यूम का 4 प्रतिशत और कुल वैल्यू के लिहाज से लगभग 19 प्रतिशत था। 

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि SUV सेगमेंट का कुल वैल्यू में योगदान आधे से अधिक का था। कॉम्पैक्ट सब-सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत और लग्जरी सेगमेंट की लगभग 13 प्रतिशत की थी। कस्टमर्स की पसंद में बदलाव हो रहा है और वे यूटिलिटी व्हीकल्स को चुन रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki सहित बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस वजह से SUV के सेगमेंट में नए मॉडल्स लॉन्च कर रही हैं। इस रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में कहा गया है कि इस सेगमेंट में टू-व्हीलर पर जोर अधिक है। 

मजबूत डिमांड से पिछले महीने ऑटोमोबाइल कंपनियों की रिटेल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 20,19,414 यूनिट्स पर पहुंच गई थी। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 18,33,421 यूनिट्स का था। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने बताया था कि व्हीकल्स की उपलब्धता बढ़ने के साथ नए लॉन्च के कारण डिमांड में तेजी से पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में रिकवरी हुई है। पिछले महीने टू-व्हीलर्स की रिटेल सेल्स नौ प्रतिशत बढ़कर 14,93,234 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 13,65,924 यूनिट्स की थी। टू-व्हीलर्स की सेल्स बढ़ने के पीछे केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली FAME में कमी और ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड बढ़ना प्रमुख कारण रहे थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »