Mahindra ने  XUV700, स्कॉर्पियो के दम पर की सबसे अधिक SUV सेल्स

कंपनी का कहना है कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए वह सेमीकंडक्टर्स और अन्य पार्ट्स की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी

Mahindra ने  XUV700, स्कॉर्पियो के दम पर की सबसे अधिक SUV सेल्स

पिछले महीने कंपनी की SUV की सेल्स 30 प्रतिशत बढ़कर 36,205 यूनिट्स की रही

ख़ास बातें
  • कंपनी ने जुलाई में एक्सपोर्ट सहित कुल 66,124 यूनिट्स बेची हैं
  • यह पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
  • हाल ही में महिंद्रा ने अपने नए पिकअप ट्रक का टीजर दिया था
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra and Mahindra ने जुलाई में देश में अभी तक की अपनी सबसे अधिक SUV की सेल की है। पिछले महीने कंपनी की SUV की सेल्स 30 प्रतिशत बढ़कर 36,205 यूनिट्स की रही। कंपनी ने जुलाई में एक्सपोर्ट सहित कुल 66,124 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

कंपनी की ऑटोमोटिव डिविजन के प्रेसिडेंट, Veejay Nakra ने बताया, "यह हमारे लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाला महीना रहा है। हम एक महीने में 36,205 यूनिट्स की अपनी सबसे अधिक SUV की सेल्स कर उत्साहित हैं।" महिंद्रा की फ्लैगशिप XUV700 ने लॉन्च के 20 महीनों के अंदर एक लाख यूनिट्स की सेल्स हासिल कर ली है। इसके अलावा स्कॉर्पियो की लॉन्च के बाद से एक महीने में सबसे अधिक सेल्स हुई है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए वह सेमीकंडक्टर्स और अन्य पार्ट्स की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी। 

हाल ही में महिंद्रा ने अपने नए पिकअप ट्रक का टीजर दिया था। इसे जल्द ही दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया जाना है। इस वर्ष की शुरुआत में Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। 

कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर बनाने के लिए तेलंगाना के प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि यह इनवेस्टमेंट आठ वर्षों में किया जाएगा। इस प्लांट में पैसेंजर व्हीकल्स के अलावा कार्गो व्हीकल्स भी बनाए जाएंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »