देश के 115 शहरों तक पहुंची Jio AirFiber की सर्विस

इस सर्विस को दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे में भी शुरू किया गया है

देश के 115 शहरों तक पहुंची Jio AirFiber की सर्विस

Photo Credit: Reliance Jio

पिछले कुछ वर्षों में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • कंपनी की वेबसाइट पर Jio AirFiber की सर्विस वाले शहरों की लिस्ट है
  • इसके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज 1,000 रुपये का है
  • इसमें 30 Mbps तक स्पीड और अनलिमिटेड डाउनलोड मिलता है
विज्ञापन
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio की 5G FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) पर बेस्ड इंटरनेट सर्विस Jio AirFiber की सर्विस का दायरा बढ़ रहा है। इसे दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे में भी शुरू किया गया है। Jio AirFiber की पहुंच 115 शहरों तक हो गई है। 

कंपनी की वेबसाइट पर Jio AirFiber की सर्विस वाले शहरों की लिस्ट दी गई है। इनमें दिल्ली एनसीआर के अलावा आंध्र प्रदेश में अनंतपुर, कडप्पा, गुंटूर, काकीनाडा, कुरनूल, नेल्लोर, ओंगोला, राजामुंदरी, विजयवाडा, विशाखापट्टनम और विजयनगरम शामिल हैं। महाराष्ट्र में यह सर्विस मुंबई, पुणे, अहमदनगर, अमरावती, औरंगाबाद, चंद्रपुर, जालना, कोल्हापुर, नागपुर, नांदेड़, नासिक, रत्नागिरी, सांगली और सोलापुर में है। तमिलनाडु में इसे चेन्नई, अंबुर, चेंगलपट्टू, कोयंबटूर, इरोड, होसुर, कांचीपुरम, करूर, कुंबकोणम, मदुरै, नमकल्ल, नेवेली, पट्टूकोटई, पोलाची, सलेम, श्रीपेरमबुदुर, श्रीरंगम, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर, तिरुवलूर, तिरुवन्नामलई और वेल्लोर में उपलब्ध कराया गया है। 

तेलंगाना में यह सर्विस हैदराबाद, अरमूर, जगतियाल, करीमनगर, खम्मम, कोथागुडेम, महबूबनगर, मंचेरियल, मिरयालगुडा, निर्मल, निजामाबाद, पलवोंचा, पेडापल्ली, रामागुंडम, संगारेड्डी, सिड्डीपेट, सिरसिला, सूर्यापेट, तंडूर और वारंगल में है। पश्चिम बंगाल में Jio AirFiber को कोलकाता में शुरू किया गया है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel की  Airtel Air Fiber को चुनिंदा शहरों में उपलब्ध कराया गया है। यह नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में है। कंपनी की योजना जल्द इस सर्विस का दायरा बढ़ाने की है। पिछले कुछ वर्षों में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। 

Jio AirFiber की यूनिट को आपके घर के बाहर टैरेस या रूफटॉप पर इंस्टॉल किया जाता है। इसके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज 1,000 रुपये का है। हालांकि, इस सर्विस का वार्षिक प्लान लेने पर कंपनी की ओर से इंस्टॉलेशन चार्ज को छोड़ा जा सकता है। Jio AirFiber के प्लांस की शुरुआत 599 रुपये (GST को छोड़कर) प्रति महीना से होती है। इसमें 30 Mbps तक स्पीड और अनलिमिटेड डाउनलोड मिलता है।  इसके 899 रुपये और 1,199 रुपये के मासिक प्लान भी उपलब्ध हैं। इसमें यूजर्स को छह महीने या वार्षिक प्लान लेने का विकल्प भी मिलता है। इसके साथ JioCinema, Sony Liv, Disney+ Hotstar, ZEE5, Sun NXT, Lionsgate Play, Discovery+, ShemarooMe, DocuBay, ALTBalaji, Universal+ और EPIC जैसी OTT सर्विसेज भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा JioAirFiber के यूजर्स को 4K स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स और वॉयस एनेबल्ड रिमोट भी मिलता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »