अरबों डॉलर की संपत्ति का बड़ा हिस्सा चैरिटी में देंगे Amazon के फाउंडर Jeff Bezos

बेजोस की ओर से दी जाने वाली डोनेशन में से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों पर बड़ा खर्च किया जाएगा

अरबों डॉलर की संपत्ति का बड़ा हिस्सा चैरिटी में देंगे Amazon के फाउंडर Jeff Bezos

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस की संपत्ति 124 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष बेजोस ने Amazon के चीफ एग्जिक्यूटिव के तौर पर इस्तीफा दिया था
  • उनके पास एयरोस्पेस कंपनी Blue Origin का मालिकाना हक भी है
  • बेजोस ने प्रकृति के संरक्षण के लिए भी एक फंड बनाया है
विज्ञापन
ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के फाउंडर Jeff Bezos ने बताया है कि वह अरबों डॉलर की अपनी वेल्थ का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की योजना बना रहे हैं। दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस की संपत्ति 124 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। 

उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी डोनेशन में से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों पर बड़ा खर्च किया जाएगा। इसके अलावा वे ऐसे लोगों को भी मदद देंगे जो सामाजिक और राजनीतिक विभाजनों के बीच मानवता को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले वर्ष जुलाई में Amazon के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर इस्तीफा देने वाले बेजोस के पास कंपनी की कुल शेयरहोल्डिंग में से लगभग 10 प्रतिशत है। समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट और एयरोस्पेस कंपनी Blue Origin का मालिकाना हक भी बेजोस के पास है। 

बेजोस ने लगभग दो वर्ष पहले Bezos Earth Fund बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत प्रकृति के संरक्षण में मदद करने वाले वैज्ञानिकों और गैर सरकारी संगठनों को लगभग 10 अरब डॉलर की ग्रांट दी जाएगी। बेजोस की ओर से संपत्ति का बड़ा हिस्सा चैरिटी में देने की जानकारी तब आई है जब Amazon की ओर से में लगभग 10,000 वर्कर्स की छंटनी करने की तैयारी की गई है। इससे पहले Twitter और Facebook ने कॉस्ट घटाने के लिए स्टाफ की छंटनी की थी।

इस बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया है कि Amazon की योजना इस सप्ताह से कॉरपोरेट और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जॉब्स में कटौती करने की है। पिछले महीने कंपनी ने अपने मुख्य रिटेल बिजनेस में हायरिंग पर रोक लगाई थी। हाल ही में एमेजॉन ने क्लाउड कंप्यूटिंग डिविजन सहित कॉरपोरेट सेगमेंट से जुड़ी हायरिंग को भी रोक दिया था। पिछले सप्ताह Facebook को चलाने वाली कंपनी Meta से 11,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी की गई थी। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 13 प्रतिशत है। इस वर्ष टेक कंपनियों में बड़ी छंटनियों में से यह एक है। Meta को कॉस्ट बढ़ने और विज्ञापनों में कमजोरी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महामारी के दौरान टेक कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा था और इसका असर उनके वैल्यूएशंस पर भी दिखा था। इस वर्ष इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इन कंपनियों के वैल्यूएशंस में गिरावट आई है।  


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »