इंटरनेशनल टेक कंपनियों को करना होगा भारत के संविधान का पालन, सरकार ने दी हिदायत 

हाल ही में केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर कंटेंट को लेकर कड़े नियम जारी किए थे। इन नियमों में डीपफेक वीडियो को शिकायत मिलने के कुछ घंटे में हटाना शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 17:56 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में सरकार ने सोशल मीडिया पर कंटेंट को लेकर कड़े नियम जारी किए हैं
  • भारत में इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रत्येक के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं
  • सोशल मीडिया पर आयु से जुड़ी लिमिट्स लगाने पर भी सरकार विचार कर रही है

हाल ही में सोशल मीडियो को बच्चों के लिए बैन करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश बना था

देश में पिछले वर्ष वर्षों में इंटरनेशनल टेक कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इन कंपनियों के खिलाफ शिकायतों की संख्या भी बढ़ रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर कंटेंट को लेकर कड़े नियम जारी किए थे। इन नियमों में डीपफेक वीडियो को शिकायत मिलने के कुछ घंटे में हटाना शामिल है। सरकार का कहना है कि इंटरनेशनल टेक कंपनियों को देश के संविधान का पालन करना होगा। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा कि Google के YouTube, Meta, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X और Netflix जैसे बड़े टेक प्लेटफॉर्म्स को देश के संविधान के दायरे के अंदर ऑपरेट करना होगा। उनका कहना था, "विदेशी कंपनियों के लिए उस देश के सांस्कृतिक संदर्भ को समझना महत्वपूर्ण है जिसमें वे ऑपरेट कर रही हैं।" पिछले सप्ताह सरकार ने बताया था कि सोशल मीडिया कंपनियों को गैर कानूनी कंटेंट को नोटिफिकेशन मिलने के तीन घंटों के अंदर हटाना होगा। इससे पहले यह समयसीमा 36 घंटे की थी। 

हालांकि, सोशल मीडिया साइट Facebook को ऑपरेट करने वाली Meta, बिलिनेयर Elon Musk की X और यूट्यूब के लिए इन नियम का पालन करना एक चुनौती हो सकती है। अश्विनी ने कहा कि डीपफेक को लेकर रेगुलेशंस कड़े बनाने की जरूरत है। इस मुद्दे पर टेक कंपनियों के साथ बातचीत की जा रही है। पिछले महीने जारी किए गए वार्षिक इकोनॉमिक सर्वे में भी इस मुद्दे को एक चिंता बताया था। Bloomberg की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर आयु से जुड़ी लिमिट्स लगाने पर भी सरकार विचार कर रही है। 

हाल ही में सोशल मीडियो को बच्चों के लिए बैन करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश बना था। ऑस्ट्रेलिया ने इस बैन में इंस्टाग्राम, फेसबुक, YouTube और X को शामिल किया है। स्पेन के प्रधानमंत्री Pedro Sanchez ने सोशल मीडिया को बड़ी चिंता बताया है। यूरोप के लगभग 10 देश इस तरह के प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं। भारत में इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रत्येक के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए यह सबसे बड़ा मार्केट है। देश में Snapchat के पास भी 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। इसके अलावा मस्क के X के यूजर्स की संख्या दो करोड़ से अधिक की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.