Infosys में टॉप परफॉर्मर्स की सैलरी में 20-25 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी

कंपनी ने बताया कि एट्रीशन रेट में कमी आनी शुरू हो गई है और इस वजह से वह वेज की कॉस्ट को घटाने की कोशिश करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के अधिकतर स्टाफ की सैलरी में 10-13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • सैलरी में बढ़ोतरी एंप्लॉयी के ग्रेड पर निर्भर करेगी
  • कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 40,000 प्रमोशंस दिए थे

दूसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में लगभग 23.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

देश की दूसरी सबसे बड़ी IT सर्विसेज इंफोसिस में वर्कफोर्स के बड़े हिस्से की सैलरी में 10-13 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जबकि टॉप परफॉर्मर्स को सैलरी में 20-25 प्रतिशत तक फायदा होगा। कंपनी ने बताया कि नौकरी छोड़ने की दर (एट्रीशन रेट) में कमी आनी शुरू हो गई है और इस वजह से वह वेज की कॉस्ट को घटाने की कोशिश करेगी। 

कंपनी ने यूटिलाइजेशन लेवल बढ़ाने, लैटरल हायरिंग में कमी करने और ऑन-साइट स्टाफ की संख्या घटाने के जरिए वेज कॉस्ट पर नियंत्रण करने की योजना बनाई है। इंफोसिस के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ह्युमन रिसोर्सेज के ग्रुप हेड, Krish Shankar ने बताया कि अधिकतर स्टाफ की सैलरी में 10-13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि टॉप परफॉर्मर्स को 20-25 प्रतिशत का फायदा मिला है। सैलरी में बढ़ोतरी एंप्लॉयी के ग्रेड पर निर्भर करेगी क्योंकि अधिक सैलरी लेने वाले सीनियर मैनेजमेंट को जूनियर स्टाफ की तुलना में कम बढ़ोतरी मिलती है। 
Advertisement

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में इंफोसिस का एट्रीशन रेट 28.4 प्रतिशत का था, जो दूसरी तिमाही में घटकर 27.1 प्रतिशत हो गया। कंपनी ने स्टाफ को बरकरार रखने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। इनमें जल्द प्रमोशन करना और करियर में ग्रोथ के लिए अलग प्रोग्राम शुरू करना शामिल है। कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 40,000 प्रमोशंस दी थी। यह संख्या इस वर्ष बढ़ सकती है। दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6,021 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के रेवेन्यू में लगभग 23.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 36,538 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के बोर्ड ने 1,850 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर 9,300 करोड़ रुपये से शेयर्स बायबैक के लिए स्वीकृति दी है। यह प्राइस कंपनी के मौजूदा शेयर प्राइस से अधिक है। इसके साथ ही बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को 16.50 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। शेयर्स का बायबैक ओपन मार्केट के जरिए किया जाएगा। इंफोसिस ने पिछले वर्ष भी लगभग 9,200 करोड़ रुपये के शेयर्स बायबैक किए थे। दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 1.5 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का कहना है कि इकोनॉमिक स्थिति को लेकर आशंकाएं बरकरार हैं। हालांकि, इंफोसिस के लिए डिमांड अच्छी बनी हुई है। कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू 15-16 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Revenue, Infosys, Software, Dividend, Market, promotion, Employees, Cost, Wage, Profit, Shares

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.