• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इंफोसिस के को फाउंडर नंदन निलेकणि ने IIT बॉम्बे दिया 315 करोड़ रुपये का डोनेशन

इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन निलेकणि ने IIT बॉम्बे दिया 315 करोड़ रुपये का डोनेशन

यह इस इंस्टीट्यूट के लिए भारत में किसी पूर्व छात्र की ओर से दिए गए सबसे अधिक डोनेशंस में से एक है

इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन निलेकणि ने IIT बॉम्बे दिया 315 करोड़ रुपये का डोनेशन

इससे पहले निलेकणि ने इंस्टीट्यूट को 85 करोड़ रुपये की ग्रांट दी थी

ख़ास बातें
  • इसी इंस्टीट्यूट से नीलेकणि ने इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री ली थी
  • इस डोनेशन का उद्देश्य रिसर्च और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है
  • HCL के Shiv Nadar ने पिछले वर्ष 1,161 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys के को-फाउंडर, Nandan Nilekani ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे के साथ अपने जुड़ाव के 50 वर्ष पूरे होने पर इसे 315 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है। नीलेकणि ने इसी इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री ली थी। 

इस बारे में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस डोनेशन का उद्देश्य IIT, बॉम्बे में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के उभरते हुए एरिया में रिसर्च में मदद करना और टेक सेक्टर से जुड़े स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है। यह इस इंस्टीट्यूट के लिए भारत में किसी पूर्व छात्र की ओर से दिए गए सबसे अधिक डोनेशंस में से एक है। विज्ञप्ति में निलेकणि के हवाले से कहा गया है, "IIT, बॉम्बे मेरे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। इसने मेरे शुरुआती वर्षों को आकार दिया है और मेरी यात्रा की नींव रखी है। मैं इस प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट के साथ जुड़ाव के अपने 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा हूं। मैं इसके भविष्य के लिए योगदान देने पर आभारी हूं। यह डोनेशन एक उस स्थान के लिए मेरी ओर से सम्मान है जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है।" 

इंस्टीट्यूट को इस डोनेशन से जुड़े एक आपसी सहमति पत्र पर निलेकणि और IIT, बॉम्बे के डायरेक्टर, Subhasis Chaudhuri ने हस्ताक्षर किए। विज्ञप्ति में चौधरी के हवाले से कहा गया है कि इस डोनेशन से इंस्टीट्यूट वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने के रास्ते पर चलेगा। इससे पहले निलेकणि ने इंस्टीट्यूट को 85 करोड़ रुपये की ग्रांट दी थी। 

एक अन्य बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी HCL के फाउंडर Shiv Nadar ने पिछले वर्ष 1,161 करोड़ रुपये के वार्षिक डोनेशन के साथ देश के सबसे उदार व्यक्तियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया था। नाडर की ओर से प्रति दिन का डोनेशन लगभग तीन करोड़ रुपये का था। देश में पिछले वर्ष ऐसे 15 ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक का डोनेशन दिया था। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर IT कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी थे। उनका वार्षिक डोनेशन 484 करोड़ रुपये का था। पिछले वर्ष ग्लोबल ई-कॉमर्स और टेक कंपनी  Amazon के फाउंडर Jeff Bezos ने बताया था कि वह अरबों डॉलर की अपनी वेल्थ का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की योजना बना रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »